उत्तर प्रदेशभारत

‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला

‘हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर’, डिंपल यादव का मोदी सरकार पर हमला

सपा सांसद डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि किसी जगह को बंद कर देने से आम आदमी की न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि सरकार को लगता है कि प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लेने से लोगों की आवाज थम जाएगी, लेकिन यह उसकी सबसे बड़ी भूल है. डिंपल ने कहा कि हर चौपाल, हर नुक्कड़ अब जंतर-मंतर बन जाएगा.

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे… जंतर-मंतर से गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन स्थल का दर्जा छीन लिया है… सरकार को अगर ये लग रहा है कि किसी जगह को बंद कर देने से वो आम आदमी की न्याय की आवाज दबा देगी, तो ये सरकार की सबसे बड़ी भूल है.’

‘हर मुद्दे पर उठेगी आवाज’

सपा सांसद डिंपल यादव ने वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन सबके खिलाफ हर भारतीय की आवाज ही अब जंतर-मंतर बन चुकी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए उठने वाली आवाज किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है. डिंपल यादव ने अपनी बात को काव्यात्मक अंदाज में रखते हुए कहा-

‘हर चौपाल, हर नुक्कड़,

हर पगडंडी, हर सड़क,

हर गांव, हर घर,

हर व्यक्ति जो बचाने निकला है लोकतंत्र,

अब है जंतर-मंतर

सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’

डिंपल ने क्यों किया ट्वीट?

सपा सांसद डिंपल यादव ने यह ट्वीट दिल्ली पुलिस की ओर से जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाए जाने के फैसले के बाद किया है. दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर की जगह तीन नए प्रदर्शन स्थल तय किए हैं, जो रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड हैं.

अखिलेश का EC पर आरोप

इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अभी भी फर्जी वोट बनवा रही है, अगर आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है तो इलेक्शन कमीशन आपका वोट बना देगा, आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तो आप भारत के नागरिक होंगे.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, ‘भाजपा को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए… निर्वाचन आयोग को हटाया जाना चाहिए… केवल जंतर मंतर पर विरोध स्थल बदलने से समस्या हल नहीं होगी… यदि वे लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, तो उन्हें विरोध प्रदर्शनों के लिए अधिक स्थान बनाने चाहिए… एक सरकार केवल स्थल स्थानांतरित करके खुद को नहीं बचा सकती… विरोध स्थल बदलने से सरकार की कुप्रथाओं को छिपाया नहीं जा सकता… हम लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे… संघर्ष जारी रहेगा.’

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button