भारत

‘हमें उम्मीद है कि…’, दिल्ली में फिर से विरोध प्रदर्शन करेगी कॉकरोच पार्टी, जयपुर में अभिजीत पर हुआ था हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए मंजूरी मांगी. ये देश की राजधानी में इस संगठन का दूसरा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा. CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में कागजी कार्रवाई पूरी करने और विरोध प्रदर्शन की योजना को लेकर जरूरी दस्तावेज जमा करने में उन्होंने पूरा दिन बिताया. 

दास ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि हमने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के बारे में उन्हें औपचारिक रूप से सूचना दे दी गई है. उन्होंने कहा कि मैंने पूरा प्लान, वॉलंटियर्स की संख्या और पुलिस की जरूरत के मुताबिक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. अब हमें बस विरोध प्रदर्शन के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है. 

सौरव दास ने बताया कि हमने पूरा सहयोग देने का वादा किया है और हमने उन्हें (दिल्ली पुलिस) को भरोसा दिलाया है कि देश भर में हुए हमारे दूसरे विरोध प्रदर्शनों की तरह ही यह प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण होगा. उनके मुताबिक कई राज्यों से लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और उनकी मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है.

क्या बोले CJP प्रवक्ता 
CJP प्रवक्ता ने बताया कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस इसे एक जायज मांग के तौर पर ही देखेगी, क्योंकि ऐसा कोई कारण नहीं है कि दिल्ली पुलिस हमें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के हमारे अधिकार से रोके. उन्होंने अपनी बात दिल्ली चलो के नारे के साथ खत्म की. 

जयपुर में अभिजीत दीपके पर हुआ हमला
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी वीडियो शेयर किया और कहा कि कृपया ध्यान दें. बता दें कि CJP ने अमृतसर, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और लखनऊ समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं. जयपुर में हुए आखिरी प्रदर्शन के दौरान दिपके पर हमला हुआ, जहां भीड़ से किसी से उन्हें थप्पड़ मारा और नीचे खींचने की कोशिश की. इस मामले को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें 

ऑपरेशन सिंदूर 2.0′ शुरू होने वाला है? POJK के हालात और  रक्षा सचिव की चिट्टी के बाद सरकार ने किया साफ कि…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button