मनोरंजन

सलमान खान-करीना कपूर की इस फिल्म को हुआ था 283 परसेंट का प्रॉफिट, झूम उठा था बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान जहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 38 सालों से एक्टिव हैं, तो वहीं मशहूर और खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में ढाई दशक का शानदार सफर तय कर लिया है. ये दोनों ही कलाकार स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं. उनकी एक फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बनी थी.

तीसरी बार बनी थी सलमान-करीना की जोड़ी

सलमान खान और करीना कपूर खान ने साथ में अब तक चार फिल्मों में काम किया है. जिस फिल्म की हम आपसे चर्चा कर रहे हैं वो दोनों की साथ में की गई तीसरी फिल्म थी. इसका नाम है बॉडीगार्ड. इसमें सलमान खान ने करीना के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें: टीवी से शुरू हुआ था सलमान खान की ऑन स्क्रीन मां रीमा लागू का करियर, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

15 साल पहले आई थी फिल्म

सलमान खान और करीना कपूर की इस बेहतरीन फिल्म ने सिनेमाघरों में 15 साल पहले यानी साल 2011 में दस्तक दी थी. इस एक्शन रोमांटिक फिल्म में सलमान ने लवली बी सिंह और करीना कपूर ने दिव्या नाम का किरदार निभाया था. फिल्म का हिस्सा हेजल कीच, रजत रवैल, राज बब्बर और आदित्य पंचोली जैसे कलाकार भी थे. वहीं कैटरीना कैफ ने इसमें स्पेशल अपीयरेंस दी थी.

बॉडीगार्ड को हुआ था 283 परसेंट का प्रॉफिट

बॉडीगार्ड के डायरेक्टर सिद्दीक लाल थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दुनियाभर मी इसकी कमाई 230 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी. इस हिसाब से इसे टोटल 283 परसेंट का प्रॉफिट हुआ था. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में उड़े थे इस एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे, बनी थी डायरेक्टर की तीसरी पत्नी

इन फिल्मों में भी साथ दिखें करीना-सलमान

करीना कपूर और सलमान खान ने सबसे पहले साल 2005 में फिल्म ‘क्योंकि’ में स्क्रीन शेयर की थी. इसके बाद ये जोड़ी साल 2009 की फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में नजर आई. फिर बॉडीगार्ड और इसके बाद ‘बजरंगी भाईजान’ (2015) में दोनों ने साथ में काम किया था. बजरंगी भाईजान दोनों के करियर की सबसे सफल और सबसे कमाऊ फिल्म भी साबित हुई थी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button