मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने इस साल की शुरुआत में फिल्म बॉर्डर 2 से दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी. वहीं अब सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ कल, 14 अगस्त की थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का काफी पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. दिल्ली के दर्शकों ने भी फिल्म को भरपूर प्यार दिया. आइए जानते हैं, दर्शकों ने क्या कहा .

दिल्ली के लोगों को कैसी लगी ‘बंटवारा 1947’? 
एबीपी न्यूज संग बातचीत में दर्शक कुलदीप ने कहा, ‘अच्छी मूवी थी. सनी देओल के लिए ही  फिल्म देखने गए थे. फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा है.’ दर्शक कुलदीप ने 5 में से 5 की रेटिंग दी है.

दूसरे दर्शक ने कहा, ‘काफी अच्छी फिल्म है. बहुत टाइम बाद ऐसी कोई मूवी देखी है जो सब्जेक्ट पर है. मूवी कहीं भटकती नहीं है. शबाना आजमी और सनी देओल ने बेहतरीन एक्टिंग की. प्रीति जिंटा का भी रोल काफी अच्छा है.’

ये भी पढ़ेंः Friday Box Office: फ्राइडे को ‘आवारापन 2’ की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन

दर्शक छमा ने कहा, ‘फिल्म काफी अच्छी है. स्टोरी बहुत साफ सुथरी है फैमिली के साथ देखने लायक है. शबाना आजमी और सनी देओल की एक्टिंग काफी अच्छी है. प्रीति जिंटा थोड़ी दब गई हैं फिल्म में. विलेन के किरदार भी अच्छे हैं. आज कल के माहौल में ऐसे फिल्में मिलती नहीं है, लेकिन ये फिल्म साफ सुथरी फिल्म है.’ उन्होंने फिल्म को 5 में से 3.5 की रेटिंग दी है.

दर्शक प्रिया ने कहा, ‘मुझे फिल्म बहुत अच्छी लगी. सीखने को मिला कि इंसानियत धर्म से भी ऊपर है. बहुत पॉजिटिव मेसेज दिया है. ये फिल्म देख के सनी देओल के और भी फैन हो गये है.’ प्रिया ने फिल्म की 5 की रेटिंग दी है.

फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई की.  फिल्म की टक्कर इमरान हशमी की फिल्म ‘आवारपन 2’ से है.

ये भी पढ़ेंः ‘ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा’ इन फिल्मी डायलॉग्स को सुनते ही जाग उठेगा देश प्रेम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button