उत्तर प्रदेशभारत

श्रद्धा दुबे ने जताई सरेंडर की इच्छा, बोली- ‘मैं भागी नहीं हूं, पुलिस को सब सच बताऊंगी’

लखनऊ शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे ने जताई सरेंडर की इच्छा, बोली- ‘मैं भागी नहीं हूं, पुलिस को सब सच बताऊंगी’

श्रद्धा दुबे ने जारी किया अपना वीडियो.

Lucknow News: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान देने की इच्छा जताई है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में श्रद्धा दुबे कह रही है कि वह कहीं गायब नहीं हुई है. पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई बताना चाहती है. उसने लोगों से अपील की कि बिना किसी ठोस जानकारी के उसका नाम नेताओं और अधिकारियों से न जोड़ा जाए. श्रद्धा का दावा है कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. हालांकि, यह उसका पक्ष है. मौत की असली वजह और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

‘मैं भागी नहीं हूं, पुलिस को सब सच बताऊंगी’

वीडियो में श्रद्धा दुबे लोगों से अपील करती नजर आ रही कि उसके बारे में अफवाहें न फैलाई जाएं. उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर उसका नाम कई नेताओं और अधिकारियों के साथ जोड़ा जा रहा है, जबकि उसका उनसे कोई संबंध नहीं है. श्रद्धा ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर किसी नेता या अधिकारी से उसकी कोई पहचान या जुड़ाव दिखाई देता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका उनसे कोई खास संबंध है. उसने साफ कहा कि उसका किसी से कोई कनेक्शन नहीं है. बिना जानकारी के उसका नाम किसी के साथ जोड़ना गलत है.

ये भी पढ़ें- जेल में होगी पार्टी, मौत से पहले शिवा और श्रद्धा के बीच का ऑडियो वायरल, 3 मिनट तक क्या हुई बात?

श्रद्धा दुबे ने लोगों से अपील की कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ कहने या आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए. उसने सवाल किया कि जब उसने कुछ नहीं किया है तो उसके बारे में इस तरह की बातें क्यों फैलाई जा रही हैं?

पुलिस के सामने पेश होकर बयान देना चाहती है श्रद्धा

श्रद्धा ने अपने वीडियो में कहा कि वह गायब नहीं है. पुलिस के सामने जाकर अपना बयान देना चाहती है. उसने दावा किया कि शिवा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में जो भी सच्चाई है, वह पुलिस को बताने के लिए तैयार है. उसके मुताबिक, वह मामले से जुड़ी जानकारी सामने रखना चाहती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी शारीरिक हालत ठीक नहीं है. उसने कहा कि वह फिलहाल शारीरिक रूप से फिट महसूस नहीं कर रही है. इसी वजह से वह सामने आकर अपनी बात नहीं रख पा रही थी.

हालांकि, वीडियो में सरेंडर करने की इच्छा जताने और पुलिस के सामने पेश होने की बात कहने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि श्रद्धा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है या नहीं. उसके बयान और दावों की पुष्टि पुलिस की कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी.

शिवा की मौत को लेकर श्रद्धा ने क्या दावा किया?

वीडियो में श्रद्धा ने शिवा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया है. उसने कहा कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी और वह इस बारे में अपनी बात लोगों के सामने रखना चाहती थ, लेकिन यह श्रद्धा का दावा है, जिसे जांच के निष्कर्ष के तौर पर नहीं देखा जा सकता. दूसरी तरफ, पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण लगी चोटों का जिक्र है. इन चोटों और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है.

बहराइच में मिली SUV, नेपाल जाने की आशंका

इस मामले में पुलिस श्रद्धा की तलाश भी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, उसकी ब्लैक SUV बहराइच में मिली है. इसके बाद उसके नेपाल जाने की आशंका जताई गई, हालांकि उसके नेपाल पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, शिवा शर्मा की मां ने मामले में ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों की भी जांच की जा रही है.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button