विश्व

शांति समझौते के बेहद करीब ईरान-अमेरिका, हॉर्मुज खोलने को लेकर क्या बन गई बात?

America Iran Deal Final: अमेरिका और ईरान दोनों देश शांति समझौते के बेहद ही करीब हैं. AXIOS की रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के डेलीगेशन ने डील के सभी पहलुओं पर सहमति बना ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजरू का इंतजार है. 

इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने हवाला देते हुए कहा था कि समझौते के मुख्य बिंदुओं में से एक हॉर्मुज को फिर खोलना है. हॉर्मुज दुनिया की 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति के लिए एक अहम रास्ता है. तनाव के बीच इस रास्ते पर ईरान ने नाकेबंदी कर दी थी, जिससे यह जलमार्ग बंद हो गया था.

जलमार्ग पर ईरान की नाकेबंदी के बाद अमेरिका ने इस इलाके में अपने नौसैनिक उतार कर कुछ समुद्री हिस्सों पर नाकेबंदी कर दी थी. इससे ईरान के बंदरगाहों पर हुई अमेरिका की इस नाकेबंदी से आवाजाही और परिवहन ने असर डाला. 

हॉर्मुज पर बिना रोक-टोक हो सकेगी आवाजाही

ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों देशों के बीच हुई इस डील से हॉर्मुज की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के हो सकेगी. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि जहाजों से गुजरने के लिए कोई टोल नहीं लिया जाएगा. ईरान से कहा गया है कि समझौता लागू होने के 30 दिनों के भीतर इस रास्ते से सभी सुरंगे हटा ली जाएंगी. 

‘तुरंत लौटो अपने देश’, घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने क्या कहा है?

इधर, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका हॉर्मुज पर किसी भी तरह के टोल सिस्टम को लागू करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा. विशेष रूप से ओमान को यह पता होना चाहिए कि U.S. ट्रेजरी उन सभी लोगों को सख्ती से निशाना बनाएगी जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस जलमार्ग के लिए टोल की सुविधा देने में शामिल हैं. ऐसे किसी भी इच्छुक सहयोगी को दंडित किया जाएगा. सभी देशों को ईरान द्वारा व्यापार के मुक्त प्रवाह को बाधित करने की किसी भी कोशिश को पूरी तरह से खारिज कर देना चाहिए. इस क्षेत्र और दुनिया को आतंकित करने के तेहरान के दिन अब खत्म हो चुके हैं.

ये भी पढे़ं : कर्नाटक: सिद्धारमैया का सीएम पद से इस्तीफा, राज्यसभा का पद ठुकराया, अब उनके लिए आगे क्या?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button