उत्तर प्रदेशभारत

वाराणसी में हारी BJP, बागी ने बिगाड़ा खेल, सपा प्रत्याशी बोले ‘2027 के लिए शुभ संकेत’

यूपी MLC चुनाव: वाराणसी में हारी BJP, बागी ने बिगाड़ा खेल, सपा प्रत्याशी बोले ‘2027 के लिए शुभ संकेत’

लाल बिहारी यादव, (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस बीच वाराणसी की शिक्षक निर्वाचन सीट से समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है. लाल बिहारी यादव ने प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में 10,958 वोट हासिल किए. जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा 6,060 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे. जबकि बीजेपी के बागी प्रत्याशी चेत नारायण सिंह को 3111 वोट मिले. ये 3111 वोट बीजेपी के लिए बड़ा सेट बैक साबित हुआ.

सपा को मिली 5 गुना बड़ी जीत

दूसरी वरीयता की गिनती में लाल बिहारी यादव को विजेता घोषित किया गया. समाजवादी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव की ये जीत पिछली बार की तुलना में कहीं ज़्यादा बड़ी है. पिछली बार वो 936 वोटों से चुनाव जीते थे. जबकि इस बार की जीत करीब 4900 वोटों से हुई है. इस लिहाज से पिछली बार की तुलना में इस बार पांच गुणा ज़्यादा बड़ी जीत सपा को हासिल हुई है.

बीजेपी के बागी ने बिगाड़ा खेल

इस चुनाव में बीजेपी के बागी प्रत्याशी चेत नारायण सिंह को मिले 3,111 वोट बीजेपी के लिए सबसे बड़ा सेटबैक (झटका) साबित हुए. इन वोटों के बिखराव के कारण बीजेपी मुख्य मुकाबले से काफी पीछे छूट गई.

प्रथम वरीयता के फर्स्ट राउंड में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी को 6941, जबकि सेकेंड राउंड में 4017 वोट मिले. बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को प्रथम वरीयता के फर्स्ट राउंड में 3005, जबकि सेकेंड राउंड में 3055 वोट मिले. बीजेपी के बागी प्रत्याशी चेत नारायण सिंह को प्रथम वरीयता के फर्स्ट राउंड में 1696, जबकि सेकेंड राउंड में 1415 वोट मिले.

वोटों का पूरा गणित

प्रथम वरीयता की गणना के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 10,958 वोट, बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद मिश्र को 6060 वोट, जबकि बीजेपी के बागी प्रत्याशी चेत नारायण सिंह को 3111 वोट मिले. जीत के लिए जरूरी 11472 वोट से लाल बिहारी पीछे जरूर रह गए थे. लेकिन प्रथम वरीयता की काउंटिंग ने ये तय कर दिया कि द्वितीय वरीयता की काउंटिंग महज औपचारिकता रह गई है.

ये जीत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की

चुनाव जीतने के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने टीवी9 से एक्सक्लुसिव बातचीत में ये कहा कि ये हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की जीत है. उनकी प्रेरणा से ही सपा के सभी नेता और कार्यकर्ता लगे रहे और ये नतीजा आया. सरकार और प्रशासन के लोग मुझे हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिए थे. लेकिन शिक्षक पूरी ताकत से सपा का दामन थामे रहे और ये नतीजा आया.

विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद शुभ संकेत

ये 2027 के लिहाज से शुभ संकेत है कि शिक्षक सपा के साथ खड़े हैं. इस रिजल्ट ने ये साबित कर दिया कि यूपी का बौद्धिक वर्ग इस सरकार से नाखुश है और बदलाव चाहता है.

अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई.

रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button