उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ के KGMU से हटेंगी 6 मजारें, 3 नोटिस के बाद भी नहीं मिला कोई मालिक; प्रशासन ने बताया ‘लावारिस’

लखनऊ के KGMU से हटेंगी 6 मजारें, 3 नोटिस के बाद भी नहीं मिला कोई मालिक; प्रशासन ने बताया 'लावारिस'

मजार पर नोटिस चस्पा करते KGMU प्रशासन के लोग

KGMU Shrine Declared Illegal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में स्थित 8 में से 6 मजारों को प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की है. अवैध घोषित की गई सभी 6 मजारों को तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया है.

जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी. कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट के साथ रेप और हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सितंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे. इन निर्देशों का अनुपालन करते हुए KGMU प्रशासन ने परिसर में व्यापक जांच की, जिससे मेडिकल कॉलेज में महिला स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

KGMU परिसर में 8 मजार

जांच के दौरान परिसर में ‘शाहमीना साहब की दरगाह’ और ‘हरमैन साहब की मजार’ के अलावा 06 अन्य मजारें पाई गईं. इन मजारों में प्रयुक्त ईंट, टाइल्स और निर्माण सामग्री के आधार पर यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि इनका निर्माण पिछले कुछ सालों के अंदर किया गया है. ये मजारें मरीजों के आवागमन मार्ग में स्थित हैं, जिससे विशेषकर गंभीर मरीजों के आने-जाने में काफी परेशानी होती है. KGMU प्रशासन की तरफ से 8 मजारों के जिम्मेदारों के उनके वैध होने का प्रमाण के लिए नोटिस भेजा गया.

6 मजार अवैध घोषित

‘शाहमीना साहब की दरगाह’ और ‘हरमैन साहब की मजार’ के जिम्मेदार लोगों ने तो जरूरी दस्तावेज पेश किए, जिससे दोनों मजारों के प्राचीन होने की पुष्टि हुई, लेकिन बाकी 6 मजारों के जिम्मेदार के तरफ से कोई जवाब नहीं आया. प्रशासन ने एक दो नहीं, बल्कि तीन-तीन बार मजारों के जिम्मेदारों को नोटिस भेजा. इसके बावजूद भी जबाव नहीं मिलने पर प्रशासन ने इन्हें अवैध घोषित कर दिया है. KGMU के कुलपति ने अवैध घोषित कई मजारों पर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को पत्र लिखा है. जल्द ही इन मजारों पर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है.

‘दो मजारे वैध…’

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉक्टर के के सिंह ने बताया कि दो मजारे वैध हैं, जो कि काफी प्राचीन है. उनसे हमारा कोई विषय नहीं है, क्योंकि वहां पर कमेटी बनी हुई और उसका संचालन किया जा रहा है. 6 मजारे हैं, जिनके वैधता की जांच की गई और तीन बार नोटिस भेजी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. अब इन मजारों को लावारिस की कैटेगरी में रखते हुए उसको अवैध घोषित कर दिया और कुलसचिव ने 12 तारीख को चिट्ठी भेज कर जिला प्रशासन से और पुलिस प्रशासन से समय लेकर इसको शिफ्ट कराया जाने की मांग की है.

सफी अहमद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button