उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर धू-धूकर जली AC बस, वाटर पार्क से लौट रहे थे स्कूली बच्चे- Video

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर धू-धूकर जली AC बस, वाटर पार्क से लौट रहे थे स्कूली बच्चे- Video

एसी बस में लगी आग

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक निजी ट्रैवल्स की एसी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बस में स्कूली बच्चे सवार थे, जो एक वाटर पार्क से घूमकर कानपुर लौट रहे थे. बस से आग की लपटें उठती देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि बस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को समय रहते नीचे उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा चौराहे के पास घटना हुई है. बस लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाईवे की सर्विस रोड पर बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. बस में धुआं और आग देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई.

आनन-फानन में बस कराई गई खाली

बस में आग लगते ही चालक और स्टाफ ने बिना देर किए बच्चों को बस से बाहर निकाला. आनन-फानन में सभी बच्चों को बस से नीचे उतार लिया गया. समय रहते बस खाली करा ली गई, जिससे बड़े हादसे की आशंका टल गई. वहीं, घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि बस कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक स्कूल की थी. इसमें सवार बच्चे एक वाटर पार्क से घूमने के बाद अपने घर लौट रहे थे. यात्रा के दौरान अचानक बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.

दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

बस में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया. बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है.

कुमार मनीष

कुमार मनीष

मनीष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है. इन्हें सामाजिक, धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों में अधिक दिलचस्पी है. इन्होंने सहारा समय के साथ अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. उसके बाद इन्होंने कई अन्य चैनलों में काम किया. मनीष ने मिर्जापुर से अब तक चार लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव को कवर किया है .

डिजिटल मीडिया की बात करें तो इन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. वर्तमान में आप टीवी9 के साथ उन्नाव से जुड़े हैं.

मनीष सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएट लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है. यहीं से मास्टर ऑफ जर्निलजम की पढ़ाई भी पूरी की है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button