उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ एयरपोर्ट पर 14.5 करोड़ की ड्रग्स जब्त… कस्टम विभाग ने तस्कर को पकड़ा; ओमान एयरवेज की फ्लाइट से आया था यात्री

लखनऊ एयरपोर्ट पर 14.5 करोड़ की ड्रग्स जब्त... कस्टम विभाग ने तस्कर को पकड़ा; ओमान एयरवेज की फ्लाइट से आया था यात्री

कस्टम विभाग ने ड्रग्स को जब्त कर लिया है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ओमान एयरवेज की फ्लाइट से आए एक यात्री के पास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई. कस्टम विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए ड्रग्स को कब्जे में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या फ्लाइट संख्या WY-265 बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंची थी. विमान के उतरने के बाद जब यात्रियों के सामान की नियमित जांच की जा रही थी, उसी दौरान कस्टम अधिकारियों को एक यात्री के बैग पर संदेह हुआ. गहन तलाशी लेने पर बैग के अंदर 29 अलग-अलग पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल करीब 14 किलो 500 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड छिपाकर रखी गई थी.

कितनी थी ड्रग्स की कीमत?

कस्टम विभाग के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ 50 लाख रुपये है. इतनी बड़ी मात्रा में हाई-ग्रेड ड्रग्स की बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियां एक गंभीर मामला मान रही हैं.

कस्टम विभाग ने पूछताछ के बाद आरोपी यात्री को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका है. इसी को ध्यान में रखते हुए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

कस्टम विभाग ने बरामद ड्रग्स को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही, अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर यह भी जांच की जा रही है कि इस खेप को भारत में किसके पास पहुंचाया जाना था. इस कार्रवाई को लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल के समय की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें – इटावा की सैय्यद बाबा मजार अवैध घोषित, वन विभाग की जमीन पर निर्माण

सफी अहमद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button