खेल

रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Most Catches For KKR in IPL: रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो अब IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अनिकेत वर्मा का कैच पकड़ने के बाद यह कीर्तिमान स्थापित किया, जो उनका KKR के लिए 41वां कैच रहा.

रिंकू सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अब रिंकू सिंह के नाम है. गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने पहले ईशान किशन का कैच लपका और उसके बाद अनिकेत वर्मा को भी आउट करने में योगदान दिया. वो कोलकाता के लिए अब तक 41 कैच ले चुके हैं. उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल के 40 कैच का रिकॉर्ड तोड़ा.

IPL में KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अब रिंकू सिंह के नाम है, जो 41 कैच ले चुके हैं. 40 कैच के साथ आंद्रे रसेल दूसरे स्थान पर हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन भी 36 कैच ले चुके हैं और मनोज तिवारी ने 3 बार की IPL चैंपियन टीम के लिए 30 कैच लपके थे.

  • 41 कैच – रिंकू सिंह
  • 40 कैच – आंद्रे रसेल
  • 36 कैच – सुनील नरेन
  • 30 कैच – मनोज तिवारी

रिंकू सिंह अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेले हैं. कोलकाता टीम के लिए उन्होंने 60 मैचों में 1,132 रन बनाए हैं और उनका कुल स्ट्राइक रेट 145.50 का रहा है. 

किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच

IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 103 कैच लपके थे. उन्होंने 2010-2022 के बीच मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इतने कैच लेने का कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button