मनोरंजन

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को शॉकिंग हमला हुआ. उन पर 7 राउंड फायरिंग हुई. टाइगर श्रॉफ इस हमले में बाल-बाल बचे. हालांकि, दो लोग घायल हुए. सेलेब्स भी इस घटना से डरे हैं और उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. सेलेब्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही न्याय मिले.

अशोक पंडित

प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘इसमें किसी की भी जान को सीधा खतरा था. दिन-दहाड़े पब्लिक प्लेस पर गोली मारकर चले जाते हैं. टाइगर श्रॉफ की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया.’ आगे उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा हो गया है. 

राकेश बेदी बोले- पैसों का मुद्दा है

टाइम्स नाउ को दिए इंटव्यू में राकेश बेदी ने टाइगर के पिता जैकी को अपना पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि जैकी और टाइगर दोनों ही खुशमिजाज और शांत स्वभाव के हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि ये मुद्दा पैसों का है. कुछ हद तक जबरन वसूली का दिखाई पड़ता है.’

राहुल ढोलकिया

डायरेक्टर राहुल राहुल ढोलकिया ने इस मुद्दे पर भड़कते हुए कहा, ‘इसकी जवाबदेही कौन देगा? अपराधी खुलेआम घूम रहे और गोलियां चला रहे हैं. वो बॉलीवुड कलाकारों को चुनौती पेश कर रहे हैं. ये आखिर किस तरह के नियम कानून है.’

रवि दुबे

रवि दुबे ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला कि एकनाथ शिंदे जी भी कल रात टाइगर से मिलने गए थे और उनसे मुलाकात की. मुझे यकीन है कि इससे उन्हें काफी तसल्ली मिली होगी. ईश्वर ने टाइगर की रक्षा की. इस हमले के लिए जो जिम्मेदार हैं उन लोगों की पहचान करना जरूरी है. अगर वे पकड़े जाते हैं और उन्हें सजा मिलती है, तो हमें काफी राहत मिलेगी.’

सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट
वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि वो टाइगर को तब से जानती हैं जब वो बच्चे थे. वो उनके बच्चों की पार्टी में भी आते थे. सुनीता ने कहा, ‘टाइगर का सुनकर बहुत दुख हुआ. माता रानी उनके साथ हैं. उन्हें कुछ नहीं हुआ. टाइगर बहुत अच्छा बच्चा है. वो कभी किसी से लड़ता-झगड़ा नहीं है.’ 

पूनम पांडे डरी हुई हैं

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा, ‘मुझ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है. मैं मुंबई में ही बड़ी हुई हूं. पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं हो रही हैं. सैफ अली खान सर के घर में कोई घुस गया. सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई. मुझे डर लग रहा है. ये बहुत डरावना है. टाइग श्रॉफ एक ऐसा नाम हैं जो बिल्कुल विवादों में नहीं रहते हैं. वो बेचारे या तो वर्कआउट करते हैं या फिर डांस करते हैं. उन पर फायरिंग कैसे हो सकती है. मुझे कैमरे पर ये बोलते हुए डर भी लग रहा है कि कहीं कोई मेरे पीछे न आ जा.’

आगे उन्होंने कहा, ‘संभलकर रहना पड़ेगा. ये बहुत शॉकिंग है. बहुत डरावना है. रोहित सर के साथ भी हुआ है. मैं मुंबई को हमेशा से ही सुरक्षित शहर मानती हूं. लेकिन ऐसा कुछ होता है तो समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों होता है.’

अमोल पाराशर ने कहा ये

एक्टर अमोल पाराशर ने कहा, ‘बहुत ही डरावनी सिचुएशन है. जुहू में हैं अभी हम लोग और खबर जुहू की है. बहुत शॉकिंग है और डरावनी है. सब लोग डर जाते हैं. मेरे पेरेंट्स जब भी ये न्यूज सुनेंगे वो मुझे कॉल और मैसेज करेंगे कि कहां हो. बाहर तो नहीं जा रहे हो. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. जिसने भी कानून तोड़ा है और गलत काम किया है वो पकड़ा जाना चाहिए. क्राइम को कम करने का तरीका ये ही है कि क्रिमिनल को पकड़ा जाए. गलत काम हुआ है और गलत काम की सजा मिलनी चाहिए.’

वहीं एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला और ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं उम्मीद करती हूं कि सब ठीक हो जाए. मैंने अभी तक खबर नहीं देखी है लेकिन मुझे किसी ने बताया है इसके बारे में. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय मिले. ये बहुत डरावना है. मैं विश्वास करना चाहती हूं कि मु्ंबई सुरक्षित है और आगे भी सुरक्षित रहेगा, मुंबई पुलिस की वजह से.’

एक्टर रणवीर शौरे ने लिखा- शॉकिंग और घिनौना. उम्मीद करता हूं कि सब सुरक्षित हों. जिन्होंने कानून तोड़ा है उनके लिए कोई दया नहीं. 

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button