मनोरंजन

रणवीर अलबादिया विवाद, लेटेंट कंट्रोवर्सी और स्टिल अलाइव शो

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने महीनों की खामोशी के बाद खुलासा किया कि उनके शो में विवादित सवाल रणवीर अलबादिया से बार-बार (आठ बार) पूछा गया था। उन्होंने कहा कि एडिट करते समय उन्होंने 99% कंट्रोवर्सियल कंटेंट हटा दिया था और सोचा था कि एक छोटा हिस्सा रखना कोई समस्या नहीं है, लेकिन वही बचा हुआ 1% इतनी बड़ी पेंडेमिक बन गया। समय ने बताया कि ट्रोलिंग और विवाद के बाद उन्हें सारे एपिसोड डिलीट करने पड़े और यह उनका सबसे बुरा दिन था। अब अपने नए शो “स्टिल अलाइव” के साथ उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। वीडियो में समय ने पुराने अंदाज में मजाक भी किया, जैसे अमिताभ बच्चन और उनके परिवार पर तंज, लेकिन बीच-बीच में थोड़े भावुक भी हुए। इंटरनेट पर अब सिर्फ समय रैना का नाम ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस नए वीडियो और उनके स्टेटमेंट्स को लेकर हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि क्या इससे उनकी इमेज बदलेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button