खेल

‘मुझे बस घर जाना है…,’ वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी हुए भावुक, क्यों लगा रहे मदद की गुहार

यूएसए-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण क्रिकेट टीमों के लिए घर जा पान मुश्किल हो रहा है. मिडल-ईस्ट में खराब हालातों की वजह से वेस्टइंडीज की टीम भारत में ठहरने को मजबूर है और कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया कि वो और उनकी टीम घर लौटने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है. सैमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वो सिर्फ घर जाना चाहते हैं.

1 मार्च को भारत के खिलाफ 5 विकेट की हार के साथ ही वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया था. उसके बाद 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, कोच और अन्य लोगों को मजबूरन भारत में ही ठहरना पड़ रहा है.

मैं बस घर जाना चाहता हूं…

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करके लिखा, “मैं बस घर जाना चाहता हूं.” जाहिर है सैमी समेत वेस्टइंडीज के अन्य खिलाड़ी भी घर लौटने को बेताब होंगे.

क्रिकेट वेस्टइंडीज का कहना है कि वो खिलाड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. बता दें कि मिडल-ईस्ट में खराब हालातों को देखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अन्य गल्फ देशों में हवाई यात्रा प्रभावित हुई है.

पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अब भी भारत में ही मौजूद है और वह कब घर के लिए रवाना होगी, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं मिल पाई है. आपको बता दें कि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी कारण से अपने घर नहीं लौट पाई है. वेस्टइंडीज की बात करें तो उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को हराना था, लेकिन वह भारत के हाथों 5 विकेट से हार गई थी.

यह भी पढ़ें:

वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button