मनोरंजन

‘मुझे पूरी आजादी मिली’, ‘भूत बंगला’ में एकता कपूर संग काम करने पर निर्देशक प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं. एक्टर अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 14 साल बाद एक साथ काम कर रही हैं इसलिए फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इससे पहले इस जोड़ी ने बॉलीवुड को कई शानदार कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं. अब एक बार फिर दर्शकों को हंसी और रोमांच से भरपूर कहानी देखने को मिलने वाली है. इसी बीच प्रियदर्शन ने फिल्म की निर्माता एकता कपूर के साथ काम करने पर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं.

एकता कपूर ने दी पूरी आजादी 

प्रियदर्शन ने हाल ही में पिंकवीला के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने एकता कपूर के साथ इस फिल्म पर काम शुरू किया, तो कई लोगों ने उन्हें सावधान किया था. कुछ लोगों का कहना था कि एकता कपूर के साथ काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन प्रियदर्शन ने कहा कि एकता कपूर ने उन्हें फिल्म बनाने में पूरी आजादी दी और कभी भी उनके काम में रोक-टोक नहीं किया. 

एकता के साथ काम करना आसान था 

अपने लंबे करियर में उन्होंने लगभग 98 फिल्में बनाई हैं, लेकिन यह पहली बार था जब किसी प्रोड्यूसर ने उनसे सवाल नहीं किए कि फिल्म में क्या हो रहा है या क्या बदलाव किए जा सकते हैं. आमतौर पर प्रोड्यूसर फिल्म की कहानी या सीन में कुछ न कुछ बदलाव की सलाह देते हैं, लेकिन एकता कपूर ने उन्हें पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी. इसी वजह से उनके साथ काम करना काफी आसान और अच्छा अनुभव रहा.

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट 

बता दें, फिल्म ‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं. हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. टीजर में कॉमेडी और हॉरर का मजेदार तड़का देखने को मिला, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button