उत्तर प्रदेशभारत

भोपाल ATS ने युवक को सहारनपुर से उठाया, पाकिस्तानी कनेक्शन होने का शक

भोपाल ATS ने युवक को सहारनपुर से उठाया, पाकिस्तानी कनेक्शन होने का शक

युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई टीम.

सहारनपुर में भोपाल एटीएस, यूपी एटीएस, मेरठ एसटीएफ और खुफिया एजेंसी आईबी की संयुक्त टीम ने नानौता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया. युवक की पहचान नईम अब्दुल्ला पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों को युवक के कुछ संदिग्ध पाकिस्तानी संपर्कों और गतिविधियों से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने पर पहुंचकर पूछताछ की. कार्रवाई के दौरान एजेंसियों ने कुछ किताबें, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी अपने कब्जे में लिया है, जिनकी जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में दर्ज एक मुकदमे के संबंध में भी युवक से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और संपर्क सूत्रों की गहन पड़ताल में जुटी हैं. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी संपर्कों और अन्य संभावित नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

युवक को अपने साथ ले गई संयुक्त टीम

जानकारी के मुताबिक कुछ इनपुट में हथियारों की उपलब्धता और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े बिंदु भी सामने आए हैं. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है. संयुक्त टीम युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले करीब 15 दिनों के दौरान सहारनपुर जिले से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इनमें यूपी एटीएस, पंजाब स्पेशल सेल और अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई भी शामिल रही है. नानौता में हुई यह ताजा कार्रवाई भी सुरक्षा एजेंसियों की इसी सतर्क निगरानी का हिस्सा मानी जा रही है. पूर्व में जो लोग सहारनपुर से अरेस्ट हुए है उन सभी का कनेक्शन पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ पाया गया था.

विकास कपिल

विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button