उत्तर प्रदेशभारत

भारी बारिश से प्रयागराज के इलाकों में जलभराव, कॉलोनियों में घुसा पानी… घरों से निकलना हुआ मुश्किल

भारी बारिश से प्रयागराज के इलाकों में जलभराव, कॉलोनियों में घुसा पानी... घरों से निकलना हुआ मुश्किल

प्रयागराज में जलभरावImage Credit source: PTI

Prayagraj waterlogging: इन दिनों देशभर में मॉनसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मॉनसूनी बारिश ने तांडव मचा रहा रखा है. संगम नगरी प्रयागराज में देर रात तक हुई तेज बारिश के बाद करेली इलाके में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. बारिश के चलते इलाके की कई गलियां पानी में डूब गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

करेली के एसडीएम चौराहे के पास स्थित नाला भी उफान पर आ गया. नाले का पानी आसपास की कॉलोनियों में घुसने से हालात और बिगड़ गए. देखते ही देखते कई रास्तों पर पानी भर गया और सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी पानी में डूब गईं. एनडीआरएफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद इलाके में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई.

लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ

कई गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. नाले का पानी कॉलोनियों की तरफ आने से लोगों में डर का माहौल भी बना रहा. करेली के कई हिस्सों में सड़क और गलियां पानी में डूबने से ऐसा लगा जैसे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हों. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिनके वाहन सड़कों पर खड़े थे. जलभराव के कारण कई वाहन पानी में फंस गए.

स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और नालों की बेहतर सफाई की मांग की है. उनका कहना है कि बारिश के दौरान हर बार इलाके में इसी तरह पानी भर जाता है, लेकिन जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

24 जिलों में ऑरेंज तो 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इसके चलते मूसलाधार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने आज यूपी के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: 4 महीने में 22 मौत की सजा कौन है वो जज जिसके फैसले से हिल जाता है पश्चिमी यूपी

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button