विश्व

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?

भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय में सचिव सुधाकर दलेला को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. सुधाकर दलेला 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुधाकर दलेला जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे.

वह नवीन श्रीवास्तव की जगह लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इससे एक दिन पहले नेपाल ने भारत में अपने राजदूत के रूप में निश्चल पांडे के नाम को मंजूरी दी थी. ये नियुक्तियां ऐसे वक्त हुई हैं, जब दोनों देश प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा की योजना पर काम कर रहे हैं. 

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत

काठमांडू में सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी की नियुक्ति पिछली परंपरा से एक कदम आगे है. पहले भारत आमतौर पर अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को काठमांडू भेजता था. अब यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को दिए जा रहे महत्व के संकेत हैं.

दलेला की नियुक्ति को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

दलेला के नाम का ऐलान करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उम्मीद है, कि दलेला जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे. दलेला ने हाल ही में साउथ एशिया के साथ भारत के रिश्तों के एक्सपर्ट्स मानें जाने वाले दलेला ने साल 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत के रूप में काम किया है. 

भारत ने इन IFS को बनाया यमन का राजदूत

 भारत सरकार ने सऊदी अरब में भारत के वर्तमान राजदूत विपुल को यमन गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. विपुल 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं. वह सऊदी अरब में भारत के राजदूत की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे और साथ ही यमन में भी भारत के राजदूत के रूप में कार्य करेंगे. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यमन में उनकी नियुक्ति का मुख्यालय रियाद, सऊदी अरब में रहेगा.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button