खेल

बांग्लादेश में IPL बैन! टी20 वर्ल्ड कप के बाद BCB लेने जा रहा एक और बड़ा फैसला; BCCI को लगातार दे रहा खुली चुनौती

जबसे मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकाला गया है, भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आ गए हैं. पहले बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने भारत ना आने की धमकी दी थी और अब वह अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर रोक लगाने की तैयारी में है. दरअसल बांग्लादेश में साल 2027 तक IPL का प्रसारण करने के राइट्स टी स्पोर्ट्स नामक कंपनी के पास हैं.

बांग्लादेश के न्याय, कानून और संसदीय मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. अब उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा है कि बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर पूरी तरह रोक लगा देनी चाहिए.

आसिफ नजरुल ने बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह करते हुए कहा है कि BCCI द्वारा मुस्तफिजुर को इंडियन प्रीमियर लीग से निष्कासित करने के जवाब में बांग्लादेश को IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा देनी चाहिए. हालांकि इस पर बांग्लादेश क्रिकेट का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है, जिसमें इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज भी मौजूद हैं. बांग्लादेश अपना पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा. बांग्लादेश को अपने वर्ल्ड कप मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं. चूंकि बांग्लादेश की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ना जाने का रुख सामने आया है. ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश के मैच भारत में ही करवाए जांगे या वेन्यू को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा.

वहीं दिसंबर में हुए ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमों का IPL स्क्वाड तैयार हो चुका है. मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन BCCI के निर्देश अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें अपने स्क्वाड से रिलीज कर चुकी है.

यह भी पढ़ें:

‘भारत पूरी मजबूती से 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा’, PM मोदी ने दुनिया को बताया पूरा प्लान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button