मनोरंजन
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस



एयरपोर्ट से दीपिका पादुकोण की कई फोटोज सामने आई हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि वो कार से उतरती नजर आईं.

उन्होंने ओवरसाइज लाइट ब्लू शर्ट के साथ डेनिम वियर किया था और सनग्लासेस के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.

इस दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आया.

वहीं, रणवीर सिंह व्हाइट टी-शर्ट और चश्मे में कैजुअल लुक में दिखे. रणवीर सिंह उन्हें ड्रॉप करने पहुंचे थे.

फोटोज में रणवीर सिंह कार के अंदर बैठे नजर आए. कपल की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह ने अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. कपल जल्द ही दूसरी बार पैरेंट बनने वाला है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका अपने काम को लेकर एक्टिव हैं. वो फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं.

इसके अलावा दीपिका अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में भी नजर आने वाली हैं.
Published at : 16 Aug 2026 07:45 AM (IST)
Tags :
Top Live best live news channel in India