उत्तर प्रदेशभारत

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज के बाद अब गिरा गैराज, मलबे में दबे 2 मजदूर; एक की मौत

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज के बाद अब गिरा गैराज, मलबे में दबे 2 मजदूर; एक की मौत

प्रयागराज जिले के फाफामऊ में बीते सोमवार को हुआ दर्दनाक हादसा अभी लोगों के जहन से निकला भी नहीं था कि इसी तरह के एक और दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की जान चली गई. दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी. इसी दौरान बगल स्थित मकान का गैराज भरभराकर बेसमेंट में गिर गया. हादसे में मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल मजदूर को SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बता दें कि शहर के साउथ मलाका इलाके में पिछले 13 दिनों से एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था. निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए बेसमेंट की खुदाई की गई थी. नीचे पिलर ढालने का काम चल रहा था. इसी बीच बगल में स्थित मकान का गैराज भरभराकर मजदूरों पर गिर गया. इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए. हादसे में मिर्जापुर के रहने वाले 30 वर्षीय मजदूर विनोद की SRN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं एक मजदूर का इलाज चल रहा है.

Prayagraj Hindi News

DCP सिटी मनीष कुमार ने दी जानकारी

DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल्य के मुताबिक, हादसे के समय कुल नौ मजदूर काम कर रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. मौके पर फायर ब्रिगेड और SDRF को भी बुला लिया गया था. DCP ने बताया कि मौके पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया. DCP के मुताबिक, इस मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभी रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. देखा जा रहा है कि कोई और मजदूर तो मलबे में नहीं दबा.

कोल्ड स्टोर हादसे में 4 मजदूरों की मौत

बता दें कि फाफामऊ के चंदापुर इलाके में बीते सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था. आर्दश कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था, जिसमें 18 मजदूर दब गए थे. इनमें से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 14 मजदूर घायल हैं, जिनका SRN अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Cold Storage Accident

कोल्ड स्टोरेज हादसे पर एक्शन

मामले में फाफामऊ थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 7 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है. FIR में यूपी के पूर्व मंत्री व सपा नेता अंसार अहमद ‘पहलवान’, अंसार के बेटे मंजुल, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, भतीजे अलावदीन, ड्राइवर जावेद और मोहम्मद इरफान को नामजद किया गया है. वहीं सपा नेता व पूर्व मंत्री अंसार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अंसार के साथ-साथ उनके बेटे मंजुल और भतीजे अलाउद्दीन को भी जेल भेजा गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button