उत्तर प्रदेशभारत

पूछताछ में टूटा आरोपी रामाशंकर मिश्रा, पुलिस के सामने उगले कई राज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पूछताछ में टूटा आरोपी रामाशंकर मिश्रा, पुलिस के सामने उगले कई राज

रामाशंकर मिश्रा से अयोध्या पुलिस ने की पूछताछImage Credit source: Getty Images

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस बीच दो आरोपियों से पुलिस की पूछताछ पूरी हुई. बुधवार की सुबह 8 बजे आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को अयोध्या पुलिस ने रिमांड पर लिया और फैजाबाद पुलिस लाइन पहुंची, जहां उनसे पूछताछ शुरू हुई. पुलिस की ये पूछताछ काफी लंबी चली. अयोध्या पुलिस ने दोनों आरोपियों को रात 9 बजे वापस जेल में ले जाकर छोड़ा. पुलिस ने सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर मिश्रा दोनों के लिए अलग-अलग सवालों की लिस्ट बना रखी थी, जिसके आधार पर उनसे कई सवाल पूछे गए.

रामाशंकर मिश्रा से पूछताछ के आधार पर उसे किराए के मकान पर ले जाया गया और वहां से पुलिस ने कुछ डॉक्यूमेंट्स बरामद किए. उसके घर पर लगे CCTV का DVR भी पुलिस लेकर गई. रामाशंकर के पिता और भाई से भी पुलिस ने पूछताछ की है. इसके अलावा रामाशंकर का एक दोस्त जो फोटोग्राफी का काम करता है, उससे भी पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस ने तफ्तीश के बाद रामाशंकर मिश्रा का कमरा सील कर दिया है.

रामाशंकर मिश्रा ने पुलिस के सामने खोले राज

आरोप है कि रामाशंकर मिश्रा भी अनुकल्प मिश्रा से ही जुड़ा हुआ था और सब मिलजुल कर ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में रामाशंकर मिश्रा टूट गया और सारे राज खोल दिए. उसने कहा कि ‘कभी नहीं सोचा था कि ये सब उजागर हो जाएगा’. दरअसल, रामाशंकर मिश्रा के पास से 7 लाख 32 हजार रुपये की बरामदगी हुई थी. इसके अलावा उसके पास से चांदी के सिक्के और आभूषण भी बरामद किए गए थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने भी जमीन में पैसे लगाए थे.

सुभाष श्रीवास्तव के पास से कोई बरामदगी नहीं

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई बरामदगी नहीं हुई है. हालांकि उससे भी बुधवार को लंबी पूछताछ हुई. पुलिस का कहना है कि कुछ फैक्ट्स वेरिफाई किए जा रहे हैं. जिस तरह अयोध्या पुलिस रामाशंकर मिश्रा को उसके ठिकाने पर लेकर गई थी, उस तरह सुभाष श्रीवास्तव को पुलिस किसी लोकेशन पर लेकर नहीं गई. उससे सिर्फ पूछताछ की गई.

क्या करते थे रमाशंकर मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव?

इस चंदा चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है, जो मंदिर के नकदी गिनने के कामों की देखरेख करता था, जबकि रामाशंकर मिश्रा की जिम्मेदारी चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की थी. करीब 5 साल पहले उसे राम मंदिर में नौकरी पर रखा गया था. शुरुआत में वह मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की फोटो खींचकर भी कमाता था, लेकिन बाद में उसे चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दे दी गई थी.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के मकान पर ADA की कार्रवाई, पत्नी को 7 दिन की मोहलत

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर

अभिजीत ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. 2014 में पत्रकारिता की शुरुआत Zee Media से हुई. दिल्ली में रिपोर्टिंग की. 2018 में ETV भारत के नेशनल ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर जॉइन किया. इस दौरान संघ (RSS-VHP), शिक्षा, कृषि, पर्यटन के साथ किसान और मजदूरों के मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. 2022 में TV9 भारतवर्ष जॉइन किया और दिल्ली ब्यूरो का हिस्सा रहे. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में कई बड़ी खबरों और इवेंट्स कवर करने का अवसर मिला. 2025 में लखनऊ ब्यूरो की जिम्मेदारी के साथ दिल्ली से लखनऊ भेजा गया. 17 साल दिल्ली में रहने के बाद अब कर्मस्थली यूपी की राजधानी है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकार और जनता से जुड़े मुद्दों की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाते हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button