उत्तर प्रदेशभारत

पुलिस बूथ पर ही चला जेसीबी का पीला पंजा… हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद हुआ एक्शन, आखिर क्या है वजह?

पुलिस बूथ पर ही चला जेसीबी का पीला पंजा... हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद हुआ एक्शन, आखिर क्या है वजह?

पुलिस बूथ पर बुलडोजर एक्शन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही भूमाफियाओं को पस्त करने का सिलसिला जारी है. हैरत की बात ये है कि जिले में चारागाह की जमीन पर अवैध तरीके से पुलिस बूथ का निर्माण करा दिया है. बात यहीं तक नहीं रही, नवनिर्मित पुलिस बूथ के निर्माण के बाद बकायदा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका उद्घाटन भी किया गया. हालांकि गांव के ही एक व्यक्ति के हाईकोर्ट जाने पर कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया.

दरअसल, जौनपुर में नागरिक सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेश पर प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है. जफराबाद के सेवईनाला में भी पुलिस बूथ बनाया जाना था, लेकिन पुलिस बूथ जिस जमीन पर बना है वह चारागाह की जमीन थी. नवनिर्मित पुलिस बूथ का सीओ सिटी देवेश सिंह ने उद्घाटन भी किया. वहां ड्यूटी के लिए हल्का प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल भी लगाए गए थे, लेकिन उसके बाद उसे खुद पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया गया.

हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

सेवई नाला में चारागाह की जमीन पर अवैध तरीके से पुलिस बूथ का निर्माण कराए जाने के बाद गांव के ही राम बुझारत यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार और जफराबाद थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की मौजूदगी में जेसीबी से पुलिस बूथ को जमींदोज कराया गया.

एसपी ने कही ये बात

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया है. गलती जरूर हुई है, चारागाह की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए पुलिस बूथ को ध्वस्त कराकर अतिक्रमण मुक्त करादियागयाहै. उन्होंने कहा कि गलती हुई थी जिसके बाद बुलडोजर एक्शन हुआ.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button