उत्तर प्रदेशभारत

पापा से मांगा मोबाइल, बोले- दूसरा ले लो… नाराज होककर 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना कस्बे से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक मामूली बात पर नाराज होकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा महक साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने स्कूल में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम की तस्वीरें खींचने के लिए पिता से उनका मोबाइल फोन मांग रही थी. पिता द्वारा दूसरा मोबाइल ले जाने की बात कहने पर वह इस कदर नाराज हुई कि स्कूल नहीं गई और अपने कमरे में जाकर खौफनाक कदम उठा लिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला झांसी के बबीना कस्बे में ब्लॉक कार्यालय के पास का है. मृतका 16 वर्षीय महक साहू एक निजी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी होनहार बताई जा रही है. शनिवार (14 नवंबर) को उसके स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित था. सुबह महक स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी और इसी दौरान उसने कार्यक्रम की तस्वीरें खींचने के लिए अपने पिता से मोबाइल मांगा.

उसी फोन की जिद पर अड़ी रही छात्रा, नाराज होकर कमरे में गई

पिता ने महक को दूसरा मोबाइल फोन साथ ले जाने को कहा. बोले- दूसरा ले लो फोन. ये नहीं दूंगा. लेकिन वो उसी मोबाइल की जिद पर अड़ गई. पिता द्वारा मना किए जाने पर वह गहरी नाराज हो गई और स्कूल जाने से इनकार करते हुए घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर लेट गई.

ये भी पढ़ें: सोलापुर में कुआं खोदते समय बड़ा हादसा मिट्टी की दीवार ढहने से दबे 4 मजदूर, एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी

शाम को बुलाने पहुंची मां के उड़े होश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

जब महक काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो शाम को उसकी मां उसे बुलाने के लिए ऊपर कमरे में पहुंचीं. अंदर का दृश्य देखते ही मां की चीख निकल गई, क्योंकि महक का शव फंदे पर लटका हुआ था. शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस दुखद घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की वैधानिक जांच कर रही है.

अमित सोनी

अमित सोनी

अमित सोनी साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. उन्होंने डीडी न्यूज, जेके 24×7, हिन्दी खबर समेत कई न्यूज़ चैनल में काम का अनुभव प्राप्त किया है. वर्तमान में टीवी9 भारतवर्ष में बतौर झांसी जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश व खास तौर से बुंदेलखंड के तमाम लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को बारीकी से कवर करने का अनुभव है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button