उत्तर प्रदेशभारत

पहले उसे छुड़ाकर लाओ… प्रेमी को परिजनों ने जेल में बंद कराया, टावर पर चढ़ी नाराज प्रेमिका

पहले उसे छुड़ाकर लाओ… प्रेमी को परिजनों ने जेल में बंद कराया, टावर पर चढ़ी नाराज प्रेमिका

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रेम-प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को युवती के परिजनों ने सलाखों के पीछे बंद करा दिया. युवती को जब इस बात की भनक लगी तो वो मोबाइल टावर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को हाथ-पांव पूल गए.

जानकारी के मुताबिक, घटना रायबरेली जिले के गुरुबख्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. लोगों ने बताया कि युवती का क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है, जिससे परिजन नाराज थे. परिजनों ने युवक के खिलाफ युवती को फुसलाने और यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था. युवती के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवती को जब इस बात की भनक लगी तो वो किसी तरह से घर से निकलकर गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

प्रेमी के जेल जाने से थी नाराज

लोगों ने बताया कि जब युवक के जेल जाने की भनक युवती को लगी तो वो नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी. वहीं परिजनों जब उसे बात कर नीचे उतरने के लिए कहा तो उसने पहले प्रेमी को जेल से छुड़ाकर लाने की बात कही. वहीं पुलिस ने युवती को नीचे उतारने का प्रयास किया. युवती किसी की भी बात को मानने को तैयार नहीं थी.

मोबाइल टावर चढ़ी युवती

पुलिस का कहना है कि काफी देर तक समझाने के बाद भी युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं थी. वह वहीं बैठी रही. उन्होंने कहा कि स्थित पर नजर रखी जा रही है. युवती को नीचे उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button