मनोरंजन

परिवार संग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं करीना कपूर और करिश्मा, मुश्किल वक्त में बढ़ाया हौसला

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन दिनों गहरे दुख से गुजर रहे हैं. उनकी मां के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं. इसी बीच करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी अपने परिवार के साथ मनीष के घर पहुंची, जहां दोनों बहनें काफी शांत और गंभीर नजर आईं. अब इस वायरल वीडियो में मनीष के साथ उनकी दोस्ती और रिश्तों की अहमियत साफ नजर आ रही है.

परिवार संग मनीष के घर आईं करीना 

वीडियो में करीना और करिश्मा ने सादगी के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार का हौसला बढ़ाया. उनके साथ रिद्धिमा कपूर साहनी, रीमा जैन और नीतू कपूर भी नजर आईं. करीना ने व्हाइट और पिंक कलर का सिंपल सूट पहना हुआ था, वहीं करिश्मा और नीतू व्हाइट शर्ट और जींस में दिखीं. रिद्धिमा ने ब्लैक टॉप और जींस पहना था और रीमा जैन एक सिंपल प्रिंटेड कुर्ती में आई. चलने में मुश्किल होने के बावजूद रीमा, मनीष की हिम्मत बढ़ाने पहुंचीं.

मनीष अपनी मां के बहुत करीब थे, इसलिए ये समय उनके लिए इमोशनली बहुत भारी है. करीना और करिश्मा का परिवार के साथ इस तरह उनके घर जाना दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते सिर्फ काम तक नहीं रहते, बल्कि मुश्किल घड़ी में सभी एक-दूसरे का सहारा बनते हैं.

प्रेयर मीट में पहुंचे थे सितारे 

बता दें कि 94 साल की उम्र में मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन 19 मार्च को हुआ था, जिसके बाद 20 मार्च को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके बाद मनीष के द्वारा मां के लिए एक प्रार्थना सभा भी रखी गई, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने पहुंचकर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा काजोल, अजय देवगन और उनकी बेटी न्यासा भी वहां मौजूद रही. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button