मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ vs ‘यूथ’: तमिल भाषा में रणवीर सिंह पर भारी पड़ी ये फिल्म, जानें 4 अप्रैल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. इस फिल्म के सामने कोई और फिल्म टिक ही नहीं पाई है. हालांकि कई अन्य भाषाओं की फिल्में भी इसके साथ ही रिलीज हुई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर इस समय टिकी हुई हैं. जैसे तमिल भाषा की फिल्म ‘यूथ’ भी इसी के साथ रिलीज हुई थी. जो तमिल में ही इस फिल्म को काफी अच्छा कॉम्पिटीशन दे रही है. आइये जानते हैं इन दोनों फिल्मों का सत्रहवें दिन का कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के सत्रहवें दिन इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रात 8 बजे तक 17.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिलाकर इस फिल्म ने इंडिया में कुल कलेक्शन 976.58 करोड़ रुपये कर लिया है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती ही जा रही है.

‘यूथ’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तमिल भाषा की फिल्म ‘यूथ’ आज की जनरेशन पर बनी है. ये एक स्कूल के लड़के की लव लाइफ की कहानी है. ऐसे में इसे आज की जनरेशन काफी पसंद कर रही है. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को ही रिलीज हुई थी. रिलीज के सत्रहवें दिन इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रात 8 बजे तक 1.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसे मिलाकर कुल कलेक्शन 45.53 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ vs ‘यूथ’
ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को ही रिलीज हुई थीं. ‘धुरंधर 2’ के तमिल भाषा वर्जन का सत्रहवें दिन का कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक रात 8 बजे तक 0.33 करोड़ यानी कि 33 लाख रुपये हुआ है. ये ‘यूथ’ के कलेक्शन से आधा भी नहीं है. ऐसे में ‘यूथ’ तमिल बॉक्स ऑफिस पर तो ‘धुरंधर 2’ को बुरी तरह से पछाड़ रही है. हालांकि धुरंधर का ओवरऑल कलेक्शन देखें तो ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button