मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर छाईं सारा अर्जुन, फॉलोअर्स में आया जबरदस्त उछाल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर धूम मची हुई है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही फैंस के बीच बवाल मचा दिया है. मात्र 5 दिनों में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. हालांकि, इन सब के बीच फिल्म में ‘यलीना’ का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन ने भी बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की है. फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया है, जिसका असर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर में साफ देखने को मिल रहा है. 

सारा के फॉलोअर्स में हुई बढ़ोतरी 

फिल्म के रिलीज से पहले सारा अर्जुन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी. लेकिन फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. जहां सारा की फॉलोअर्स सिर्फ 211K थे, वो अब बढ़ कर 2.9 मिलियन हो चुके हैं, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म में उनके अभिनय और हमजा यानी रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टोटल 454.12 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वहीं दुनियाभर से अब तक फिल्म ने 751.97 करोड़ रुपये बटोर लिए है. कम दिनों में इतनी बड़ी कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है.

धुरंधर 2' की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर छाईं सारा अर्जुन, बढ़ गए इतने ज्यादा फॉलोअर्स

सारा अर्जुन का फिल्मी करियर 

बता दें कि सारा अर्जुन, जाने-माने एक्टर राज अर्जुन की बेटी है, जिन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान हासिल की है. 2025 में आई ‘धुरंधर’ से सारा अर्जुन ने लीड रोल के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा. इससे पहले वो बाल कलाकार के रूप में भी काम कर चुकी है और अब तक कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी है. धुरंधर में उनके साथ रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म में हर किरदार ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button