मनोरंजन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस के बाद आया आदित्य धर का पहला रिएक्शन, इमोशनल हुईं यामी गौतम

‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म को रिलीज हुए अभी महज दो ही दिन हुए हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज इसी से पता चलता है कि रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. वहीं सोशल मीडिया भी फिल्म की तारीफों से भरा पड़ा है. इसी बीच अब लोगों के रिएक्शन और सोशल मीडिया पर तारीफ पाने के बाद निर्देशन आदित्य धर ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. उनके इस रिएक्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आदित्य धर का पहला रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद आदित्य धर का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सभी का उनके ऊपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद किया है. उन्होंने एक- एक शख्स, पूरी कास्ट और टीम को धन्यवाद कहा. जिसका एक वीडियोभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आदित्य कह रहे हैं, ‘इस फिल्म के लिए सभी ने पूरा दिल और जान लगा दी है. मुझे मिल रही प्रतिक्रिया से मैं सचमुच ओवरवेल्म्ड (अभिभूत) हूं. चाहे जो भी खबरें आ रही हों और जो भी डीटेलिंग सामने आ रही हों. मैं सभी के रिस्पॉन्स देखकर बहुत खुश और इमोशनल हूं.’

यामी गौतम हुईं इमोशनल
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो सभी का यहां आने, उनका समर्थन करने और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हैं. इसी के साथ उन्होंने फिल्म की पीक डीटेलिंग पर बन रहे मीम्स को लेकर भी खुशी जाहिर की है. इस वीडियो में यामी गौतम भी नजर आ रही हैं और वो पति की बात को सुनकर बेहद इमोशनल होती नजर आ रही हैं. इसी के साथ फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी वहां मौजूद थे वो कभी आदित्य के मजे ले रहे थे तो कभी आदित्य कोई तंज कस रहे थे.

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों का प्यार इसे मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन इसने 100 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बना लिया है. तो वहीं दूसरे दिन इस फिल्म का कुल कलेक्शन शाम के 6 बजे तक ही 200 करोड़ के पार पहुंच गया है. ऐसे में आने वाले समय में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button