उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली, बिहार-MP और राजस्थान में बारिश का अलर्ट… 70KM की स्पीड से चलेगी आंधी; कैसा रहेगा आज यूपी-उत्तराखंड का मौसम?

दिल्ली, बिहार-MP और राजस्थान में बारिश का अलर्ट... 70KM की स्पीड से चलेगी आंधी; कैसा रहेगा आज यूपी-उत्तराखंड का मौसम?

दिल्ली और यूपी सहित कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है
Image Credit source: PTI

IMD Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है. इसके अगले 3 से 4 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, शेष छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. वहीं IMD ने आज दिल्ली में तेज हवाएं के साथ बारिश की संभावना जताई है. बिहार सहित कई अन्य राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में कल भी तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार 26 जून से 1 जुलाई के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज 40 से 60 किमी/घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश के भी आसार हैं. बारिश के बावजूद पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 28 जून तक गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है.

MP- राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 1 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं. कई जिलों में 70 किमी/घंटा तक रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश के साथ आज 70 किमी/घंटा की स्पीड से तेज आंधी की चेतावनी दी गई है.

बिहार-झारखंड का क्या है हाल?

IMD ने 26 से 30 जून तक बिहार में भारी बारिश और 28 जून के बीच आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है. वहीं झारखंड में आज हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि कुछ जिलों में बारिश के भी आसार हैं.

हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्ट

उत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में कई इलाकों में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा

मूलत: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं. यहीं से पढ़ाई की. शियाट्स डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है. दैनिक हिंदुस्तान अखबार, प्रयागराज में काम किया और 2013 में महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों का कवरेज किया.

नवोदय टाइम्स अखबार, दिल्ली में बाहरी दिल्ली ब्यूरों की जिम्मेदारी संभाली. इस दौरान दिल्ली नगर निगम चुनाव को कवर किया. दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर अखबार में काम करते हुए शिक्षा, प्रशासन, परिवहन सहित कई बीट पर काम किया.

इन दोनों संस्थानों में डिजिटल टीम के साथ भी काम किया. News18 हिंदी डिजिटल में एजुकेशन सेक्शन में काम किया. इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के जनसत्ता हिंदी डिजिटल में एजुकेशन और धर्म सेक्शन लीड किया. उसके बाद जनवरी 2023 से TV9 भारतवर्ष में चीफ सब एडिटर पद पर कार्यरत हूं.

यहां पर एजुकेशन और नाॅलेज टीम के साथ काम कर रहा हूं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button