उत्तर प्रदेशभारत

तापमान@47 पार…मैदानों से पहाड़ों तक गर्मी ने छुड़ाए पसीने, यूपी का बांदा बना ‘तंदूर’, कब मिलेगी राहत?

तापमान@47 पार...मैदानों से पहाड़ों तक गर्मी ने छुड़ाए पसीने, यूपी का बांदा बना 'तंदूर', कब मिलेगी राहत?

प्रतीकात्मक फोटो.

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और तपती हवाओं ने लोगों की हालत खराब की हुई है. भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. आज सबसे ज्यादा तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक, फिलहाल राहत के आसार बेहद कम हैं. आने वाले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा और लू का असर भी जारी रहने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने के प्रभाव से, अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते 28 अप्रैल से इस क्षेत्र में लू की स्थिति में कमी आएगी. अभी राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है. अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है. दिल्ली सहित पूरा एनसीआर लू की चपेट में है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. इन राज्यों के कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. लेकिन सूरज की की तपिश से लग रहा है कि जैसे अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ज्यादा हो.

उत्तर प्रदेश में 30 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट

वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां हालात और भी गंभीर हैं. राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. गाजियाबाद, बागपत, नोएडा, मेरठ से लेकर प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ जैसे जिलों में दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है. बढ़ते पारे और लू के खतरों के बीच गाजियाबाद में स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि लू से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.

हिमाचल प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में

हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसके अलावा, मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर सहित पाँच से छह जिलों के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही, राज्य में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है.

हरियाणा में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

हरियाणा में सुबह से देर शाम तक भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है कुछ स्थानों पर हीट बेब लूं की स्थिति बनी हुई है. रोहतक में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को रोहतक सबसे गर्म शहर रहा है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, वहीं आने दिनों में आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी.

पंजाब के कई जिले लूट और हीटवेव की चपेट में

पंजाब में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे रोजमर्रा के काम-काज प्रभावित हो रहे हैं. इसके साथ ही अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और रूपनगर जैसे बड़े शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि चंडीगढ़ दिन और रात के समय पड़ रही भीषण गर्मी की चपेट में है. ज्यादातर जिले लू और हीटवेव की चेपट में है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.

जीतेन्द्र भाटी

जीतेन्द्र भाटी

करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button