उत्तर प्रदेशभारत

ड्राइवरों का चेकअप, स्पीड पर भी सख्ती… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

ड्राइवरों का चेकअप, स्पीड पर भी सख्ती… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक. (फाइल फोटो)

सोमवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जीरो माइल के निकट हुए दर्दनाक बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी और ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, परिवहन आयुक्त, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर संचालित वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए. इसके साथ ही समय-समय पर वाहन चालकों की काउंसलिंग कराई जाए, ताकि उन्हें तेज रफ्तार से होने वाले हादसों और यातायात नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके.

विभागीय समन्वय स्थापित कर निर्देशों का करें पालन

उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक वाहन चालक का एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि चालक ने किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है. नशे की हालत में वाहन चलाने की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त न किया जाए.

उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक नीतियां निर्धारित करने और उनके प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए हैं, ताकि एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में इस प्रकार की हृदयविदारक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करना होगा.

ये भी पढ़ें- दीपावली के पोस्टर्स में 2027 की सियासत, ब्रजेश पाठक का कानून-व्यवस्था संदेश तो सपा का सवर्णों पर दांव

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button