उत्तर प्रदेशभारत

ड्यूटी पर थे, पहुंच गए मॉल, छूने लगे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स… लखीमपुर खीरी में 5 पुलिस वाले सस्पेंड

ड्यूटी पर थे, पहुंच गए मॉल, छूने लगे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स... लखीमपुर खीरी में 5 पुलिस वाले सस्पेंड

आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिसकर्मी शॉपिंग मॉल में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के साथ आपत्तिजनक हरकत करता नजर आया है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इन पुलिसकर्मी के खिलाफ कई अन्य गंभीर आरोप भी लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के पढ़ुआ थाने के पांच पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे. आरोप है कि इसी दौरान वे अपनी ड्यूटी छोड़कर मॉल घूमने चले गए थे. इस दौरान एक हेड कांस्टेबल महिलाओं के अंडरगारमेंट्स छूटे और मुस्कुराते नजर आया था. इस दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि देखते ही देखते काफी वायरल हो गया.

Lakhimpur

SP ने पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे. हर कोई इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है. इस पूरे मामले की गंभीर को देखते हुए SP लखीमपुर खीरी ख्याति गर्ग ने काफी कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिम्मेदार पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अश्लील हरकत को ध्यान में रखते हुए की गई है.

पुलिस की छवि हुई धूमिल

हैड कांस्टेबल के वायरल वीडियो पर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि जब कानून के रक्षक ही अश्लील हरकत करेंगे तो आम जनता का क्या ही होगा. इस पूरे मामले पर किसी भी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. सिर्फ प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई का संकेत दिया है. हैड कांस्टेबल की अश्लील हरकत ने पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम किया है. मामले की विभागीय कार्रवाई भी प्रक्रिया में है.

Dharmendra Rajpoot

Dharmendra Rajpoot

साल 2014 से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. अलग-अलग संस्थानों में करीब 7 साल का अनुभव, इस वक्त यूपी के सबसे बड़े जिले लखीमपुर खीरी में टीवी9 भारतवर्ष के संवाददाता के रूप में कार्यरत.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button