उत्तर प्रदेशभारत

झांसी में कोचिंग टीचर का गंदा खेल… धर्म परिवर्तन के लिए हिंदू छात्रों पर बनाता था दबाव; आरोपी अरेस्ट

झांसी में कोचिंग टीचर का गंदा खेल… धर्म परिवर्तन के लिए हिंदू छात्रों पर बनाता था दबाव; आरोपी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. एक कोचिंग सेंटर के टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्राओं ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. आरोप है कि टीचर कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं का ब्रेनवॉश करते हुए हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करता था. इतना ही नहीं, वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाता था. इस बात की शिकायत कोचिंग के डायरेक्टर से करने पर उसने उन्हें भी धमकाया था.

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्टडी वर्ल्ड क्लासेस कोचिंग सेंटर इन दिनों विवादों में है. यहां पढ़ने वाले छात्रों ने टीचर सोहिल अहमद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का कहना है कि टीचर सोहिल खान पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते थे. साथ ही वह उन्हें गौ-मांस की सलाह भी दी जाती थी. आरोप टीचर छात्रों पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव भी बना रहा था.

‘देर रात करते थे आपत्तिजनक मैसेज’

वहीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि टीचर नोट्स देने के बहाने उनका मोबाइल नंबर लेते थे और देर रात आपत्तिजनक मैसेज करते थे. मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उनके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

भविष्य बर्बाद करने की दी धमकी

छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने कोचिंग के डायरेक्टर रवि नागोरिया से आरोपी टीचर की शिकायत की तो उसने सभी बच्चों के सामने रवि दो धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगा. इस दौरान सोहिल ने छात्रों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं तुम्हारा भविष्य बर्बाद कर दूंगा. तुम लोगों की पढ़ाई बीच में छोड़कर दूसरी जगह चला जाऊंगा और कोचिंग को बर्बाद कर दूंगा. आगे उसने कहा कि तुम मेरा जो बिगाड़ सकते हो बिगाड़ लो.

आरोपी को भेजा गया जेल

वहीं, इस पूरे मामले में सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि मामले की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

(रिपोर्ट- अमित सोनी/झांसी)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button