मनोरंजन

जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है और स्टारकास्ट लगातार प्रमोशन में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में फिल्म की टीम हाल ही में लखनऊ पहुंची, इस दौरान एक्टर अली फजल मे कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है.

जेन-जी के प्रदर्शन पर बोले अली फजल
लखनऊ में फिल्म के प्रमोशन में आए एक्टर अली फजल ने जेन- जी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और ऐसी आवाजों का सामने आना और उन्हें सुना जाना जरूरी है.

दरअसल, वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की पॉपुलैरिटी के बाद अब इसकी कहानी बड़े पर्दे पर नजर आएगी. फिल्म के प्रमोशन के लिए अली फजल, दिव्येंदु और जितेंद्र कुमार लखनऊ पहुंचे. इस दौरान तीनों कलाकारों ने फिल्म, अपने किरदार और शूटिंग के अनुभव साझा किए.

जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार

ये भी पढ़ेंः टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया ‘रामायण’ का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं

मिर्जापुर’ में गुस्सा, प्यार और बदले की कहानी
अली फजल ने फिल्म के कंटेंट को लेकर कहा कि इसमें इमोशन, परिवार और आज के युवाओं से जुड़ी कहानी के साथ गुस्सा, प्यार, एक्शन और रिवेंज देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म में समाज के गुस्से को भी दिखाया गया है. अली फजल ने अपने किरदार के असर पर कहा कि किसी किरदार को निभाने के बाद उसका कुछ हिस्सा कलाकार के साथ रह जाता है. हालांकि, उनकी कोशिश रहती है कि निजी जिंदगी में चीजों को संतुलित रखा जाए.

ब्रह्मा मिश्रा को याद कर इमोशनल हुए दिव्येंदु
‘मुन्ना भैया’ के किरदार से मशहूर हुए दिव्येंदु ने फिल्म के सीरीज से कनेक्शन को लेकर बताया कि इसका जुड़ाव ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन से है. पुराने कंटेंट और किरदारों के साथ फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े गए हैं. दिव्येंदु दिवंगत एक्टर ब्रह्मा मिश्रा को याद करते हुए इमोशनल हो गए.

उन्होंने कहा कि ब्रह्मा मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं हैं और पूरी टीम उन्हें बहुत याद करती है. उनकी कमी शूटिंग के दौरान भी महसूस हुई. दिव्येंदु ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने पुराने किरदार में दोबारा उतरना था. काफी सोचने के बाद जब शूटिंग शुरू हुई तो धीरे-धीरे वो फिर से उसी किरदार में ढलते चले गए.

जितेंद्र कुमार को अली फजल ने सिखाई बंदूक चलाना
जितेंद्र कुमार ने कहा कि फिल्म सीजन वन से आगे निकलकर एक अलग स्पेस तैयार करती है. उन्होंने अपने अनुभव को शानदार बताते हुए कहा कि उन्हें इस किरदार को निभाने में काफी मजा आया. जितेंद्र ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें बंदूक चलाना अली फजल ने सिखाया.

रवि किशन निभाएंगे विलेन का किरदार
अली फजल ने बताया कि फिल्म में एक्टर रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे और विलेन का किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा कि रवि किशन लगातार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं.

फिल्म ‘मिर्जापुर’ 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Shoumik Shetty: कौन हैं सुकृति कक्कड़ के मंगेतर शौमिक शेट्टी? बॉलीवुड से नहीं है कोई कनेक्शन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button