उत्तर प्रदेशभारत

चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़े और पारा 45 पार… दिल्ली में 3 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट

चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़े और पारा 45 पार... दिल्ली में 3 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट

दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट

Delhi-NCR Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में इन दिनों गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली में ‘हीटवेव’ (लू) का अलर्ट जारी किया है. इस हफ्ते अधिकतम तापमान भी काफी परेशान करने वाला है. IMD की मानें तो दिल्ली को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 19 मई के बाद हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, 18,19 और 20 मई को दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़नी वाली है. इस दौरान हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. 18 मई को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का असर कई गुना बढ़ जाएगा. इन तीन दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया जा सकता है. 19 और 20 मई को दिल्ली-NCR में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चल सकती है.

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

20 मई के बाद तापमान में मामूली से गिरावट आ सकती है. कुछ मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली-NCR को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल कर दिया. दोपहर के समय से घर से निकलने में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है. उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है. राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक तेज धूप, गर्म पछुआ हवाओं और बढ़ती उमस ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: नोएडा में चूहे पर विवाद! पॉलिथीन में पैक कर पुलिस चौकी पहुंची महिला

हिमाचल में भी बढ़ेगा तापमान

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 21 मई तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का बड़ा उछाल आ सकता है. हालांकि, मई महीने में अब तक सामान्य से 8 फीसदी अधिक बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से नीचे चल रहा था.

जानें देश के बाकी राज्यों का हाल

देश के बाकी राज्यों की बात करें तो इस हफ्ते मध्य भारत और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू और तेज धूप रहेगी. 19-20 को जम्मू-कश्मीर, जबकि 20 से 23 मई के दौरान उत्तराखंड गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरी-पूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 6-7 से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अगले तीन दिन लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल में भी झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button