उत्तर प्रदेशभारत

घोड़ी पर बैठे दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन बोली- क्यों छिपाई मिर्गी की बीमारी? शादी से कर दिया इनकार

घोड़ी पर बैठे दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन बोली- क्यों छिपाई मिर्गी की बीमारी? शादी से कर दिया इनकार

घोड़ी पर सवार दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा (AI जनरेटेड फोटो)

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया. दूल्हा बग्गी से नीचे गिर पड़ा, जिससे बरात में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दूल्हे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया. हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इनकार दिया.

काफी देर तक चली पंचायत और मान-मनौव्वल के बावजूद बात नहीं बन सकी और आखिरकार बरात बिना दुल्हन के लौट गई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी. दुल्हन पक्ष ने बारातियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. रात करीब 11 बजे बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच बारात चढ़ाई जा रही थी. दूल्हा बग्गी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा, जहां द्वारचार की रस्में शुरू हुईं.

दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा

बताया जा रहा है कि महिलाएं दूल्हे का तिलक कर रही थीं, तभी अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया. संतुलन बिगड़ने से वह बग्गी से नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया. घटना होते ही बारात में हड़कंप मच गया. परिजन और रिश्तेदार तुरंत दूल्हे को उघैती क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हन और उसके परिजनों में चिंता बढ़ गई.

ये भी पढ़ें: दोस्ती, प्यार और फिर कत्ल इंस्टाग्राम लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने ही प्रेमिका को मार डाला

बिन दुल्हन ही लौटी बारात

दूल्हे की तबीयत को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई. अस्पताल से लौटने के बाद दूल्हा दोबारा शादी स्थल पहुंचा, लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया. उनका कहना था कि यदि दूल्हे को पहले से मिर्गी की समस्या थी तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक समझौते के प्रयास चलते रहे. रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अड़ी रही.

आखिरकार बुधवार दोपहर बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

सोनू यादव

सोनू यादव

सोनू यादव पिछले 12 साल से पत्रकारिता में हैं. इनकी पत्रकारिता की शुरुआत बदायूं के ही एक निजी अखबार बदायूं अमर प्रभात से हुई थी. उसके बाद 2018 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा. उन्होंने JK 24×7 NEWS चैनल में पारी की शुरुआत की. यहां लंबा समय बिताने के बाद भारत समाचार और टाइम्स नाउ नवभारत चैनल में भी काम का अनुभव लिया. इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर जिला संवाददाता बदायूं के रूप पारी की शुरुआत की.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button