टेक्नोलॉजी

गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह Zomato-Swiggy को कड़ी टक्कर देगी, ग्राहकों को फायदा होगा।

भारत में जब भी किसी को जनया स्मार्टफोन, कपड़े या फिर घर का कोई सामान मंगाना होता है. तो वह पहले  अपने फोन में Flipkart खोलता है. यही वजह है कि आज यह ई-काॅमर्स मार्केट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है. अब Flipkart अपने यूजर्स को एक और बढ़िया एक्सपीरिएंश देने जा रहा है. अबतक लोग जहां Flipkart से कपड़े, फोन और इलेक्ट्रिक आइटम्स मंगाते थे अब वह अपनी पसंदीदा बिरयानी, पिज्जा और गरमा-गरम छोले-भटूरे भी मंगा सकते हैं.

ई-कॉमर्स में नंबर वन Flipkart अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी के मैदान में उतरने की तैयारी कर चुका है. कंपनी अपनी इस नई सर्विस को Eat-in by Minutes नाम से लाने जा रही है. अभी तक इस मार्केट में सिर्फ Zomato और Swiggy का ही बोलबाला रहा है. लेकिन Flipkart की एंट्री से इसमें तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. आपको बता दें कंपनी ने बेंगलुरु में इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया है और माना जा रहा है कि अक्टूबर के आखिर तक इसे आम लोगों के लिए भी शुरू किया जा सकता है.

एक ही ऐप में मिलेगा सब कुछ

कंपनी कोई भी नई सर्विस सीधे ग्राहकों के सामने पेश करने से पहले उसे खुद अच्छे से परखना चाहती है. शुरुआत में Flipkart ने अपने कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के साथ ही इस फूड डिलीवरी सर्विस का ट्रायल शुरू किया था. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब कंपनी के करीब 8000 से ज्यादा कर्मचारी रोज इस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं और खाना ऑर्डर कर रहे हैं.  कंपनी फिलहाल समझ रही है कि ऑर्डर करने से लेकर खाना पहुंचने तक का एक्सपीरियंस कैसा रहता है और अगर कोई तकनीकी दिक्कत आती है.

तो उसे लॉन्च से पहले ही ठीक कर लिया जाए. आम यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि उन्हें खाना मंगाने के लिए फोन में कोई नया ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा. आपके मौजूदा Flipkart ऐप के अंदर ही एक अलग टैब जुड़ जाएगा जहां से आप शॉपिंग और ग्रॉसरी के साथ-साथ खाना भी ऑर्डर कर पाएंगे.

गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

ONDC से जुड़े रेस्टोरेंट 

फूड डिलीवरी के बिजनेस में सबसे बड़ी चुनौती होती है ज्यादा से ज्यादा रेस्टोरेंट को अपने साथ जोड़ना और समय पर गरमा-गरम खाना ग्राहक के दरवाजे तक पहुंचाना. इसके लिए भी कंपनी ने बड़ा तगड़ा प्लान तैयार किया है. Flipkart इस सर्विस के लिए कई बड़े और लोकल रेस्टोरेंट से सीधे हाथ मिला रहा है. इतना ही नहीं कंपनी सरकार के सपोर्ट वाले नेटवर्क यानी ONDC (Open Network for Digital Commerce पर मौजूद रेस्टोरेंट को भी अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ रही है. जिससे लोगों को खाने के कई सारे ऑप्शन मिल सकें.

Ekart के डिलीवरी नेटवर्क 

वहीं खाने की डिलीवरी की जिम्मेदारी संभालने के लिए कंपनी अपनी खुद की लॉजिस्टिक्स यूनिट Ekart के जरिए एक अलग डिलीवरी टीम तैयार कर रही है. चूंकि सामान्य पार्सल डिलीवर करने और गरमा-गरम खाना पहुंचाने में बहुत फर्क होता है इसलिए फूड ऑर्डर्स को फटाफट हैंडल करने के लिए अलग से राइडर्स का नेटवर्क बनाया जा रहा है.

ग्राहकों को होगा फायदा

फिलहाल भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी मार्केट पर Zomato और Swiggy का पूरी तरह से कब्जा है. कई बार लोग डिलीवरी चार्ज और प्लेटफॉर्म फीस बढ़ने की शिकायत भी करते हैं. क्योंकि बाजार में कोई तीसरा बड़ा ऑप्शन मौजूद नहीं है. ऐसे में Flipkart जैसे बड़े ब्रांड के आने से इन दोनों कंपनियों की टेंशन जरूर बढ़ सकती है. Flipkart के पास पहले से ही करोड़ों ग्राहकों का डेटाबेस है और उनका डिलीवरी नेटवर्क भी देश के कोने-कोने तक फैला हुआ है. जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिलेगा. 

गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

यह भी पढ़ें: Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी

जल्द शुरू हो सकती है सर्विस

रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में टेस्टिंग सफल होने के बाद कंपनी इस साल के आखिर तक देश के पांच से छह बड़े शहरों में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की किसी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन इतना तय है कि इस नई टक्कर से ग्राहकों को सस्ते ऑफर्स और बेहतर सर्विस का एक शानदार ऑप्शन जरूर मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: क्यों आया है फोन? आपके बात करने से पहले ही पूछ लेगा WhatsApp

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button