मनोरंजन

‘कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है’, नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने नाना को अपना दोस्त, शुभचिंतक, बेहतरीन एक्टर और समाजसेवी बताते हुए उन्हें याद किया. अमिताभ ने कहा कि नाना की सादगी, बेबाक अंदाज और सच बोलने की हिम्मत उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी.

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नाना पाटेकर के साथ हुई मुलाकात को भी याद किया. नाना पाटेकर के निधन को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनका जाना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए बड़ा नुकसान है, जो उन्हें निजी तौर पर जानते थे. उन्होंने कहा कि नाना एक बेहतरीन कलाकार, दोस्त, शुभचिंतक और समाजसेवी थे.

अमिताभ बच्चन ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
बिग बी ने वीडियो में कहा, ‘देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया. एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाजसेवक आज हमारे बीच नहीं रहे. उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का उनका साहस, ये सारी बातें उन्हें सबसे अलग बनाती थीं.’

अमिताभ ने आगे कहा कि कुछ लोग हमारे बीच नहीं रहते, लेकिन उनकी कही बातें, दूसरों के लिए किए गए काम और उनसे मिली सीख हमेशा हमारे साथ रहती है. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार, उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर रह जाती है. नाना उन्हीं लोगों में से एक थे.’

उन्होंने कहा, ‘आपको, नाना, व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन. और आपकी उस कला को प्रणाम, जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया.’

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नाना पाटेकर की खास मौजूदगी को भी याद किया. उन्होंने बताया कि नाना शो में खास कार्यक्रम के मेहमान बनकर पहुंचे थे और उस दौरान उन्होंने अपने समाजसेवा से जुड़े कामों के बारे में बात की थी.

अमिताभ बच्चन ने किया नाना पाटेकर को याद
अमिताभ ने कहा, ‘इस मंच पर हमारे विशेष कार्यक्रम में एक अतिथि के रूप में उनका आगमन हुआ था. वो यादगार शाम सदा हमारे साथ रहेगी.’ उन्होंने आगे कहा कि उस एपिसोड में नाना की बातों ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया था. साथ ही, उन्होंने शो में जीती हुई रकम को जिस नेक काम के लिए समर्पित किया, वह भी उनकी समाजसेवा की मिसाल थी.

अमिताभ ने खास तौर पर महाराष्ट्र के उन गांवों में नाना के काम को याद किया, जो बारिश की कमी से प्रभावित थे. उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र के उन गांवों में जो वर्षा के अभाव से पीड़ित थे, उन्होंने वहां के किसानों के साथ संपर्क किया और व्यक्तिगत रूप से उनकी सेवा की.’

अमिताभ ने अपनी श्रद्धांजलि खत्म करते हुए शो की तरफ से कहा, ‘केबीसी परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि.’

75 साल की उम्र में हुआ निधन
बता दें 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button