उत्तर प्रदेशभारत

कुख्यात भानु प्रताप का अयोध्या में एनकाउंटर, हत्या, लूट, रंगदारी… दर्ज थे कुल 40 मुकदमे

कुख्यात भानु प्रताप का अयोध्या में एनकाउंटर, हत्या, लूट, रंगदारी... दर्ज थे कुल 40 मुकदमे

सांकेतिक फोटो (PTI)

​उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली. 1 लाख 65 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को अयोध्या में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया. आरोपी पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत गंभीर अपराधों के करीब 40 मुकदमे दर्ज थे. वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

STF को सूचना मिली थी कि भानु प्रताप सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से क्षेत्र से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर टीम ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की. देर रात करीब 11 बजे संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

उपचार के दौरान मौत

पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में STF ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भानु प्रताप सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले का रहने वाला था और पूर्वांचल के कई जिलों में उसका आतंक माना जाता था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में लगभग 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. उसकी गिरफ्तारी पर शासन द्वारा दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भानु प्रताप लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था. उसकी तलाश में कई जिलों की पुलिस और STF की टीमें लगी हुई थीं.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button