खेल

‘कितने गंदे कमेंट, वो…’ किस पर भड़की श्रेयस अय्यर की बहन? IPL में बनाए वीडियो पर भी दी सफाई

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा वीडियो शेयर करते हुए सफाई दी है कि उन्होंने कभी भी किसी टीम या खिलाड़ियों की बेइज्जती नहीं की, बल्कि वो तो हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं क्योंकि उनका भाई भी एक क्रिकेटर है. दरअसल पंजाब किंग्स के लगातार 6 मैच हारने के बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, अब तो PBKS बाहर ही हो गई है.

श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, “लोग बोल रहे हैं अब कुछ नहीं है तेरे पास बोलने के लिए? मेरे पास बहुत कुछ है बोलने के लिए. पहले ट्रोलिंग से शुरू करते हैं. जो मैंने वीडियो बनाया, आपने छोटी सी चीज को इतना बड़ा बना दिया. आपको लगता है वो ट्रोलिंग वाली वीडियो थी, मेरे हिसाब से वो एक फन बैंटर था. इसके पीछे मेरा कोई गलत इरादा नहीं था. मैं बस अपने भाई की टीम को सपोर्ट कर रही थी, इसका मतलब ये नहीं कि मैं किसी टीम से नफरत करती हूं या खिलाड़ियों से, बल्कि मैं सभी प्लेयर्स की बहुत इज्जत करती हूं क्योंकि मेरा भाई भी एक क्रिकेटर है.” इसके बाद वह उन यूजर्स पर बरस पड़ी, जो सोशल मीडिया पर उन्हें गलत मैसेज कर रहे हैं.

श्रेष्ठा ने आगे कहा, “मैं उन फैंस के बारे में बात करने आई हूं, जिनके पास कोई जॉब नहीं है, वो फ्रस्टेटेड हैं, जिनको कोई काम धंधा नहीं है. उस वीडियो के बाद से आप मेरे कमेंट सेक्शन पर जाओगे तो समझ आएगा कि कितने गंदे कमेंट हैं, कितने लोग हैं जो जॉबलेस, फ्रस्टेटेड हैं, मुझे सच में उन लोगों पर तरस आता है. लेकिन मैं अपने बारे में नहीं, बल्कि उनके बारे में बोलने आई हूं जिनके साथ मैं जुडी हुई हूं. आप उन लोगों तक भी पहुंच रहे हो, क्योंकि आपको मुझसे कुछ रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा.”

यह भी पढ़ें- IPL के प्लेऑफ मैचों में बारिश को लेकर क्या है नियम? रिजर्व डे है या नहीं? जानें A टू Z डिटेल्स

श्रेष्ठा अय्यर ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि उनके वर्कप्लेस में लोग फोन करके उनसे जुड़े लोगों से गंदी तरह से बात कर रहे हैं, गाली दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “किसी चीज की हद होती है और उन लोगों ने वो सारी हदें पार कर दी.”

यह भी पढ़ें- IPL खत्म होने के कितने दिन बाद टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच, जानें 2026 में कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर की बहन ने क्या बनाया था वीडियो

दरअसल 6 अप्रैल को आयोजित KKR vs PBKS मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गया था. तब पंजाब किंग्स हारी नहीं थी और कोलकाता नाइट राइडर्स पहली जीत की तलाश में थी, उन्हें पहला पॉइंट मैच रद्द होने की वजह से मिला था. तब श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने एक बैंटर वीडियो बनाया था. इसमें उन्होंने कहा था कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा है, लो दिया तुम्हे भी एक पॉइंट.

इसे फैंस ने यूं लिया कि श्रेष्ठा ने KKR टीम का मजाक उड़ाया. हालांकि अंत में कोलकाता ने लगातार मैच जीते और पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार गई. एक समय आया जब दोनों टीमों के 13-13 मैचों के बाद 13-13 अंक थे.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button