उत्तर प्रदेशभारत

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग का अजब हाल! एंबुलेंस में मरीज की जगह ढोई जा रही चुनाव प्रचार सामग्री Video | Election campaign material Of Congress Candidate Alok Mishra being carried in the ambulance instead of the patient – Video Of Kanpur goes Viral

कानपुर में स्वास्थ्य विभाग का अजब हाल! एंबुलेंस में मरीज की जगह ढोई जा रही चुनाव प्रचार सामग्री- Video

एंबुलेंस में ढोई जा रही चुनाव प्रचार सामग्री

देश में इलेक्शन आते ही आचार संहिता लागू हो जाती है और इसका पालन करने का निर्देश सभी को मिलता है. खासतौर पर चुनावी प्रत्याशियों के लिए काफी कड़े नियम आचार संहिता लागने के बाद से लागू हो जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद कुछ प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते. ऐसा ही एक मामला देखने को मिला उत्तर प्रदेश के कानपुर से जहां जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं.

देश में लोकसभा चुनावी की बयार बह रही है. हर तरफ बस प्रचार का शोर है. पहले चरण का चुनाव हो चुका है और दूसरे चरण में भी अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. इसी बीच, उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के आलोक मिश्रा को टिकट दिया गया है. बुधवार शाम को जब शक होने पर पुलिस ने एक एंबुलेंस को चेक किया तो उसमें कांग्रेस के झंडे और आलोक मिश्रा की प्रचार सामग्री मिली.

एंबुलेंस में जा रहा था प्रचार का सामान

जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान रह गया की जिस एंबुलेंस का इस्तेमाल बीमारों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए उसको नेता जी अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एंबुलेंस चालक से पूछने पर चालक ने बताया की यह सारा प्रचार का सामान आलोक मिश्रा के कहने पर ले जाया जा रहा था.

कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एंबुलेंस के अंदर भारी मात्रा में कांग्रेस की प्रचार सामग्री मौजूद थी. यह एंबुलेंस बार-बार आलोक मिश्रा के स्कूल से निकल कर आ जा रही थी जिसके बाद पुलिस को शक हुआ. जांच करने पर पता चला की इस एंबुलेंस में अवैध रूप से प्रचार सामग्री ले जाई जा रही थी. डीसीपी आर.एस गौतम ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही ये जिस अस्पताल की एंबुलेंस थी उसके खिलाफ भी जांच की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button