मनोरंजन

आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कुछ दिन पहले कार हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अनुराग अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. इस बात की जानकारी उनके मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर दी है. जैसे ही यह अपडेट सामने आया, उनके फैंस ने राहत की सांस ली और उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे.

आईसीयू से बाहर आए अनुराग 

दरअसल, 7 मार्च को अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे, उसी बीच उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था. गुरुवार को रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक फोटो शेयर की, जिसमें अनुराग बेड पर लेटे हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ रोहित ने लिखा कि ‘अनुराग भाई अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं. हम 24 घंटे उनके साथ हैं, आप सभी उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें.’ बताया गया कि हादसे में अनुराग को कुछ फ्रैक्चर भी आए थे, लेकिन अब उनकी हालत बेहतर हो रही है.
आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप 

बता दें, इस हादसे से पहले अनुराग डोभाल का नाम एक बड़े विवाद में भी सामने आया था. उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी इंटरफेथ शादी को लेकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ कर चली गई है. उन्होंने भावुक होकर एक आखिरी वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुद को बेहद अकेला बताया. वहीं उनके भाई कलम डोभाल ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि वो बस लोगों का ध्यान खींचने के लिए ऐसा कह रहे हैं. इसके अगले दिन अनुराग तेज रफ्तार में अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी चलाते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाइव थे और उसी समय ये हादसा हो गया. फिलहाल अनुराग डॉक्टरों की निगरानी में हैं..

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button