मनोरंजन

कंटेंट क्रिएटर संग वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने किया रिएक्ट, बोले- मजबूरी हो गई थी

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय का रील वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर संग एक गाने पर वीडियो बनाई. देखते ही देखते उनकी ये वीडियो वायरल हो गई. अब राहुल ने इस वीडियो को लेकर रिएक्ट किया है.

राहुल रॉय ने किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राहुल रॉय ने डांस वीडियो पर रिएक्ट किया. राहुल को यकीन ही नहीं हुआ कि उनका वीडियो इतना वायरल हो गया है. राहुल ने कहा कि वो शुरुआत में इसके लिए तैयार नहीं थे. राहुल ने कहा, ‘वायरल तो नहीं हुआ. लेकिन मेरे लिए ये मजबूरी बन गई थी. अब मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा. थैंक्यू.’

बता दें कि Dr Vanita Ghadage Desai नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर की गई थी. इस वीडियो में राहुल कंटेंट क्रिएटर संग ‘तेरे दर पे सनम’ गाने पर डांस करते दिखे. ये गाना 1993 में आई फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है. इस गाने में राहुल रॉय एक्ट्रेस पूजा भट्ट के अपोजिट रोल में थे. इस रील वीडियो में राहुल बिना एक्सप्रेशन के दिखे.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़ के सामने टिक पाएगी जुनैद खान की ‘एक दिन’? जानें फर्स्ट डे प्रीडिक्शन

बिना एक्सप्रेशन के दिखे राहुल रॉय

वीडियो देखकर यूजर्स ने कहा कि राहुल को देखकर लग रहा है कि वो जबरदस्ती वीडियो बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी क्या मजबूरी थी. वहीं एक ने लिखा- कोई इमोशन नहीं. ये बॉलीवुड एक्टर है यार. इसी तरह के तमाम कमेंट वीडियो पर देखने को मिले.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा कमाई कर रही Michael, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

इन फिल्मों में किया काम

राहुल की बात करें तो उन्होंने 1990 में फिल्म आशिकी से डेब्यू किया था. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. इसके अलावा वो जुनून, गुमराह जैसी फिल्मों में भी दिखे. फिर वो 2006 में बिग बॉस में दिखे. उन्होंने ये शो जीता था. आखिरी बार उन्होंने कनु बहल डायरेक्टेड ‘आगरा’ में देखा गया. राहुल रॉय अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button