उत्तर प्रदेशभारत

औरैया में हाईटेक तरीके से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा… 15 अरेस्ट

औरैया में हाईटेक तरीके से चल रहा था IPL सट्टा रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा... 15 अरेस्ट

औरैया में सट्टेबाज अरेस्ट

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है. सदर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 15 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैश, मोबाइल फोन और सट्टा सामग्री बरामद की है. पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टा लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा.

दरअसल, 26 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना औरैया क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास में एक किराए के मकान पर दबिश दी गई. यहां एक संगठित गिरोह आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा और जुआ खेल रहा था. पुलिस टीम ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 लाख 4 हजार रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और 17 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें 16 एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल शामिल है.

Satta Gang Busted

आईपीएल मैचों में सट्टे का खुलासा

जांच में सामने आया कि आरोपी 1EX99 नाम की वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे. पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन से कुल 14 लाख 41 हजार 223 रुपये के कॉइन संचालित हो रहे थे, जिन्हें सीज कर दिया गया है. इसके साथ ही 12 बैंक खातों की जांच में 3 लाख 61 हजार 261 रुपये की धनराशि फ्रीज कराई गई है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बालकनी में लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

20 हजार में खरीदी थी गेमिंग आईडी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से सट्टेबाजी का कारोबार कर रहा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी खुले में जुआ खेलने के बजाय किराए के मकान में कमरे के अंदर सट्टा संचालित करते थे. मुख्य आरोपी योगेश कुमार ने जालौन निवासी एक युवक से 20 हजार रुपये में गेमिंग आईडी खरीदी थी, जिसके जरिए पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. अन्य आरोपियों की भी इसी नेटवर्क के माध्यम से ऑनलाइन आईडी बनाई गई थी.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कई आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर जुआ अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अन्जुमन तिवारी

अन्जुमन तिवारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button