मनोरंजन

ऑस्कर में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीते, डायरेक्टर बोले- ‘ये फिल्म मैंने अपने बच्चों के लिए बनाई है’

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोनों की फिल्में नॉमिनेशन की लिस्ट में टॉप-2 में शामिल थी, लेकिन बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को मिला. खास बात यह भी है कि ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने अलग-अलग कैटेगरी में 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, और फिल्म को 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था.

थॉमस पिंचन की ‘वाइनलैंड’ से इंस्पायर इस बड़े बजट की कॉमेडी थ्रिलर को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला और साथ ही फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड (शॉन पेन), अडोप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और कास्टिंग के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता. यह किसी भी फिल्म के लिए बड़ा अचीवमेंट है.

जीत पर क्या बोलें फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन 
फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने अपनी स्पीच में कहा, ‘मैंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए लिखी है ताकि उस दुनिया में फैली अव्यवस्था के लिए माफी मांग सकूं जिसे हम उन्हें सौंप रहे हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि युवा पीढ़ी समाज में ‘सामान्य ज्ञान और शालीनता’ को वापस लाने में मदद करेगी.

बता दें कि निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन पहले भी ‘बूगी नाइट्स’, ‘देयर विल बी ब्लड’ और ‘फैंटम थ्रेड’ जैसी फिल्मों के लिए पहले भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें नॉमिनेट होने के बाद अवॉर्ड से नवाजा गया है. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के शॉन पेन ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता, लेकिन वे किन्हीं कारणों से अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बन पाए.

हालांकि, उनके न आने पर प्रेजेंटर किरन कल्किन ने मजाक भी बनाया कि ‘शॉन पेन आज रात यहां नहीं आ सके या आना नहीं चाहते थे.’ ऐसा इसलिए क्योंकि शॉन पेन ने अपने सह-कलाकार बेनिसियो डेल टोरो को हराकर खिताब अपने नाम किया. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब की कहानी है. बॉब 16 साल बाद वापस आए अपने पुराने दुश्मन कर्नल लॉकजॉ से अपनी बेटी विला को बचाने के लिए खतरनाक संघर्ष करता है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button