उत्तर प्रदेशभारत

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा… दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 15 घायल

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा... दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 15 घायल

बस हादसे के बाद की तस्वीर.

Unnao AC Bus Accident Today: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर एसी बस सुबह करीब 5 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, सुबह के वक्त ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी. औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास अचानक ड्राइवर ने वाहन पर से संतुलन खो दिया. इसके बाद बेकाबू बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और एक्सप्रेस-वे की रेलिंग पर जाकर लटक गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री खिड़कियों से सीधे एक्सप्रेस-वे के नीचे जा गिरे.

ये भी पढ़ें: हूबहू ट्विशा शर्मा केस अब लखनऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने खोली ससुरालियों की पोल

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर औरास थाना पुलिस, यूपीडा की रेस्क्यू टीम और कई एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और अन्य पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button