खेल

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान

4 जुलाई 2026, वह तारीख है जब वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने. उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेला था, जिसमें वो केवल 14 रन बना पाए. वैभव फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय स्क्वाड घोषित कर दिया है.

दरअसल इंग्लैंड दौरा समाप्त होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे टूर पर चली जाएगी. टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे 19 जुलाई को खेलना है. वहीं भारत बनाम जिम्बाब्वे 3 मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई-26 जुलाई तक खेली जाएगी.

अगला मैच कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे टूर के लिए भी वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया है. भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी हरारे करेगा. वैभव सूर्यवंशी को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वे इंग्लैंड सीरीज के बाद 23 जुलाई को खेलते दिखेंगे.

  • 23 जुलाई – पहला टी20
  • 25 जुलाई – दूसरा टी20
  • 26 जुलाई – तीसरा टी20

BCCI ने बहुत बड़ा फैसला लेते हुए संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया है. यह अपडेट ऐसे समय पर सामने आया है जब टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से संजू सैमसन को बाहर रखा और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का चांस दिया था.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button