उत्तर प्रदेशभारत

आग से घिरे बच्चे, जान बचाने के लिए केबल के सहारे उतरे नीचे; लखनऊ हादसे का दर्दनाक Video

आग से घिरे बच्चे, जान बचाने के लिए केबल के सहारे उतरे नीचे; लखनऊ हादसे का दर्दनाक Video

केबल पकड़कर मौत को मात देते दिखे बच्चे.

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग और धुएं से घिरे बच्चे अपनी जान बचाने के लिए बिजली के केबलों का सहारा लेकर इमारत से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं. कई बच्चों ने साहस का परिचय देते हुए केबल पकड़कर सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता हासिल की.

बाथरूम में छिपे बच्चों की दम घुटने से मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ बच्चे घबराहट में खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर बैठे, लेकिन घना धुआं और ऑक्सीजन की कमी उनके लिए जानलेवा साबित हुई. आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने के कारण कई बच्चों की मौत हो गई. वहीं दो बच्चों ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- आग की विकराल लपटों के बीच कूदते दिखे लोग, लखनऊ के अलीगंज में कैसे हुआ ये अग्निकांड?

हेड हॉपर 3डी आर्ट स्टूडियो में लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक, आग हेड हॉपर 3डी आर्ट स्टूडियो में लगी थी. इमारत के निचले हिस्से में एक पेट शॉप भी संचालित थी, जहां मौजूद पालतू जानवरों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग लगने के बाद कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग भी लगाई.

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं. मौके पर डीजी फायर, जेसीपी, एलडीए सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. रेस्क्यू टीम गीले कंबल और स्ट्रेचर लेकर लगातार इमारत के भीतर फंसे लोगों की तलाश करती रही. कई घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें- कोई मेरे बेटे को बचा लो लखनऊ अग्निकांड में मां की चीखों ने रुला दिया, आग की लपटों में गिरा था युवक

घटनास्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया. इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस हादसे में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की थी. प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

सफी अहमद

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button