खेल

आखिरी 3 विकेट ने बना डाले 116 रन, लॉर्ड्स में टीम इंडिया के छूटे पसीने, सिर्फ बुमराह चमके; पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 387

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए आखिरी 3 विकेट ने मिलकर 100 से अधिक रन जोड़े, इसी वजह से टीम करीब 400 के स्कोर तक पहुंच पाई. जो रूट ने अपने करियर का 37वां शतक लगाया है, उनके अलावा जैमी स्मिथ एक बार फिर टीम इंडिया को कांटे की तरह चुभे, जिन्होंने 51 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने पारी में कुल 5 विकेट लिए.

इस मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. गेंदबाजी में टीम इंडिया ने काफी अच्छी शुरुआत की क्योंकि नितीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में बेन डकेट और जैक क्रॉली को पवेलियन भेजकर 44 के स्कोर पर इंग्लैंड को दो झटके दे दिए थे. उसके बाद जो रूट और ओली पोप ने मिलकर 109 रन जोड़ डाले, जिससे इंग्लिश टीम 150 के पार जा चुकी थी. पोप 44 रन बनाकर आउट हुए, उनके कुछ देर बाद ही हैरी ब्रूक भी 11 के स्कोर पर चलते बने.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button